Himachal Breaking News : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र 21 अगस्त से, छुट्टियां रोकी गई, अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने का आदेश

0
137
Himachal Breaking News : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र 21 अगस्त से, छुट्टियां रोकी गई, अफसरों को मुख्यालय ना छोड़े का आदेश
Himachal Breaking News : हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र 21 अगस्त से, छुट्टियां रोकी गई, अफसरों को मुख्यालय ना छोड़े का आदेश

21 अगस्त से लेकर तीन सिंतबर तक सभी के अवकाश निरस्त, किसी तरह के टूर की भी अनुमति नहीं होगी

Himachal Breaking News (आज समाज), शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह सत्र तीन सिंतबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विधानसभा में सरकार और विपक्ष के बीच अच्छी बहस होने और सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी तरफ से पूरी कमर कस ली है।

विधानसभा में सरकार से जुड़े सवालों और विभिन्न मामलों का समय पर जवाब देने के लिए विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों और जिला उपनिदेशकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 20 अगस्त से विधानसभा सत्र समाप्त होने तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश या टूर की अनुमति नहीं होगी। यदि पहले से कोई छुट्टी या दौरा स्वीकृत है तो उसे भी निरस्त माना जाएगा। केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही निदेशक उच्च शिक्षा की मंजूरी से लिंक अधिकारी को अवकाश मिल सकेगा।

सत्र के दौरान विभाग किसी भी तरह की जानकारी तुरंत मुहैया कराएगा

उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह की ओर से जारी आदेशों के अनुसार हिमाचल विधानसभा का 12वां मानसून सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान विधानसभा प्रश्न, कॉलिंग अटेंशन, शॉर्ट नोटिस प्रश्न और अन्य विधानसभा कार्यों के कारण विभागीय स्तर पर सूचनाएं अत्यंत कम समय में उपलब्ध करानी होंगी। इसलिए सभी अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने और हर सूचना को टॉप प्रायोरिटी पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कम से कम दो वरिष्ठ अधिकारी हर समय रहेंगे उपलब्ध

आदेशों में कहा गया है कि हर कार्यालय में कम से कम दो वरिष्ठ अधिकारी हर समय उपलब्ध रहें, ताकि विधानसभा से मांगी गई जानकारी तुरंत भेजी जा सके। साथ ही कार्यालयों के लैंडलाइन और अधिकारियों के मोबाइल फोन कार्यदिवसों के साथ-साथ छुट्टियों में भी बंद नहीं होने चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय के बाद और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]