Himachal Breaking News : कैबिनेट विस्तार पर सीएम सुक्खू ने खोले पत्ते, इस विधायक को मिल सकती है जगह

0
145
Himachal Breaking News : कैबिनेट विस्तार पर सीएम सुक्खू ने खोले पत्ते, इस विधायक को मिल सकती है जगह
Himachal Breaking News : कैबिनेट विस्तार पर सीएम सुक्खू ने खोले पत्ते, इस विधायक को मिल सकती है जगह

कुल्लू में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मंच से की घोषणा

Himachal Breaking News (आज समाज), कुल्लू : हिमाचल सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा संकेत दे दिया जिससे कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह की खुशी का ठिकाना न रहा। दरअसल फरवरी से ही हिमाचल कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच सीएम सुक्खू ने मशोबरा में बीडीओ कार्यालय के उद्घाटन और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में करीब 48 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान इस कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बड़ा संकेत दे दिया।

सीएम ने मंच से सीधा इशारा करते हुए मंच पर बैठे कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को कहा कि ये जो हमारे जल्द ही मंत्री बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चचार्एं और तेज हो गई हैं।

इसलिए भी अहम है सीएम का बयान

मुख्यमंत्री सुक्खू का इस तरह से मंच पर सबके सामने दिया गया यह बयान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से हिमाचल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का सार्वजनिक मंच से किसी विधायक के जल्द मंत्री बनने की बात कहना राजनीतिक तौर पर बड़ा संकेत माना जा रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल एक मंत्री पद खाली है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जुलाई में भी कहा था कि मंत्रिमंडल में खाली पद को जल्द भरा जाएगा और इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद इस दिशा में निर्णय की उम्मीद है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री का सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर दिया गया बयान इस खाली पद को भरने की कवायद से सीधे जोड़कर देखा जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार की अभी तारीख नहीं तय

मुख्यमंत्री ने हालांकि मंत्री पद की शपथ की तारीख या मंत्रिमंडल विस्तार की समयसीमा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लेकिन जिस तरह उन्होंने सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर सीधे कहा कि वह जल्द मंत्री बनने वाले हैं, उससे उनके नाम को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]