Himachal Pradesh: हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 152 लोगों के मौत की खबर, 835 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

0
129
himachal pradesh weather losses
हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 835 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; 152 लोगों की मौत

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. 30 जून से 8 अगस्त के बीच राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 152 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मानसून के कहर ने सरकारी और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. एक आंकलन के मुताबिक अब तक 835 करोड़ रुपये से ज्यादा की क्षति पहुंच चुकी है. राज्य के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ तक आने की खबर है. अचानक पैदा हुई स्थिति ने मौसम संबंधी हादसों से पहाड़ी इलाकों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है.

पिछले 10 दिन में हुई बारिश ने राज्य की सम्पति को काफी ज्याद क्षति पहुंचाई है. विभागीय रिपोर्ट की माने तो इसकी वजह से सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुआ है. जानकारी के मुताबिक विभाग को 615 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचा है. जल शक्ति विभाग को लगातार बारिश ने 199 करोड़ रुपये से ज्यादा की क्षति पहुंचाई है. सड़कों, बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी सेवाएं पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश से बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं.

153 सड़कें बंद, 92 ट्रांसफर्मर प्रभावित

हिमाचल में शायद ही कोई जिला ऐसा है जहां मानसून का कहर ना दिख रहा है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की तरफ से जो आंकड़ा जारी किया गया है उसके मुतबिक शनिवार (8 अगस्त) शाम तक लगातार हुई भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में 153 सड़कें बंद थीं. इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली 65 सड़कें मंडी जिले में बंद करनी पड़ी हैं. वहीं बारिश से इसके बाद सबसे ज्यादा मुश्किलें कुल्लू में लोगों को हो रही है. यहां पर 42 सड़कें बाधित हैं जबकि शिमला में 26 सड़कों को बंद करना पड़ा है. इतना ही नहीं बारिश की वजह से 92 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 77 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं.

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से भी मौतें

राज्यों में लगातार हुआ बारिश की वजह से कई इलाकों से भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, डूबने, सांप के काटने, करंट लगने और ऊंचाई से गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि इनमें 66 लोगों की जान चली गई. जिन लोगों ने मौसमी आपदा में अपनी जान गंवाई उसमें अकेले लाहौल-स्पीति में भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हुई है. चंबा में भी एक व्यक्ति शख्स के ऐसी ही घटना में मरने की खबर है. कांगड़ा में फ्लैश फ्लड की एक घटना में भी एक व्यक्ति की मौत हुई.

सड़क हादसों ने भी ली 86 जानें

प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने सड़कों का हाल बुरा कर दिया है. इस दौरान सड़क दुर्घटनाएं में मरने वालों की भी खबरें आ रही है. राज्यभर में सड़क हादसों में अब तक जानकारी के मुताबिक कुल 86 लोगों की मौत हो चुकी है. चंबा में सबसे ज्यादा 15 मौतें दर्ज की गईं. वहीं राज्य के अन्य इलाकों में कुल्लू में 12, सिरमौर में 11, शिमला और कांगड़ा में 10-10, सोलन में 8, ऊना में 6, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में 4-4 तथा हमीरपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई.

  • TAGS
  • [post_tags]