- डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (डीएम) तक की यात्रा में निरंतर उत्कृष्टता
Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। स्थानीय सेक्टर-4 निवासी गांव नाहड़ निवासी दो सगे भाइयों मनीष राव तथा राहुल यादव ने एमबीबीएस व एमडी के बाद सुपर स्पेशलाइजेशन कोर्स डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (डीएम) की परीक्षा में इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इंर्पोटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई-सीईटी) में उत्कृष्टता से चयनित होकर अपने गांव, जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मनीष राव ने जहां देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं राहुल यादव ने 34वां स्थान प्राप्त करके अपने प्रतिभा का परिचय दिया है।साहित्यकार सत्यवीर नाहडिय़ा ने बताया कि बावल के सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक सुनील यादव तथा ढालियावास के सरकारी स्कूल की जेबीटी अध्यापिका राधा रानी यादव के उक्त दोनों होनहार बेटों ने दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल की।
फिर राहुल ने जहां उदयपुर स्थित एनेस्थीसिया में एमडी की, वहीं राहुल यादव ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन में एमडी की। अब डीएम की उक्त परीक्षा में भी दोनों भाइयों ने एक साथ क्रमश: एम्स दिल्ली व एम्स बठिंडा में चयनित होकर मिसाल कायम की है। मनीष राव तथा राहुल यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी कांशीराम यादव व रेवती देवी, उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने वाले प्राचार्य विश्वदत्त, माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है।
एमबीबीएस से डीएम चयन की इस यात्रा में निरंतर नये आयाम स्थापित करने वाली नाहड़ की इस प्रतिभाशाली जोड़ी की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर बाबा गंगापुरी सेवा समिति, नाहड़ जागृति मंच, शहीद एवं पूर्व सैनिक अर्धसैनिक कल्याण समिति, यादव कल्याण सभा व शिक्षक संगठनों से जुड़े सैंकड़ों शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।


