Panipat News/Baba Shyam Sankirtan organized at aath Marla Chowk of Panipat
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। गत सायं पानीपत के आठ मरला चौक पर बाबा श्याम के लाडले सेवकों द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां संस्था के साथियों द्वारा कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर बीसी सैल के प्रधान सोमनाथ चौधरी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, सत्यवान लड़वाल, रमन शर्मा, सचिन जिंदल मौजूद रहे।