Panipat News/ AAP will focus on upcoming state elections including Haryana: Sukhbir Singh Malik
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इसी कड़ी में जिला पानीपत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह मालिक ने मीटिंग में भाग लिया। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मीटिंग में संगठन निर्माण और आने वाले चुनाव में किस प्रकार से रणनीति बनाई जाएगी उस पर माइक्रो तरीके से सदस्यों को समझाया।
आम आदमी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक सांसद व पार्षद भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता से मिलकर जिले में संगठन निर्माण पर बारीकी से चर्चा की उन्होंने कहा के 1 जनवरी के बाद संगठन को नए सिरे से बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहां साथ में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों के अनुसार हरियाणा में आने वाले सभी चुनाव विधायक सांसद पार्षद मेयर आम आदमी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। मलिक ने जिला परिषद में दूसरे नंबर की पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और आने वाले सभी चुनाव में अच्छी तरह से लड़ने की तैयारी के पर बल दिया। इस मौके पर मनमोहन सिंह वीरेंद्र आर्य मौजूद रहे।