• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home Haryana कैथल Hacked Facebook Account : फेसबुक फ्रॉड से बचने के लिए कैथल पुलिस...
  • Haryana
  • कैथल

Hacked Facebook Account : फेसबुक फ्रॉड से बचने के लिए कैथल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By
Shalu Rajput
-
February 2, 2024
0
597
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कैथल उपासना।
    पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कैथल उपासना।

    Aaj Samaj (आज समाज),Hacked Facebook Account, मनोज वर्मा, कैथल:
    प्राय: देखने में आ रहा है कि आजकल हैकर फेसबुक अकाउंट हैक करके उनके परिचितों से पैसा मांग रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को समय समय पर साइबर ठगों से सतर्क रहने बारे जागरूक किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में कैथल पुलिस द्वारा इस प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यह सब कैसे हो रहा है और हमें इससे कैसे बचना है इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी उपासना ने बताया कि इस प्रकार के अपराधी उन लोगों का फायदा जरूर उठाते हैं जिन लोगों ने आज तक अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड भी चेंज नहीं किया और अपना जो पासवर्ड रखा है या तो मोबाइल नंबर या तो अपना नाम या तो 12345 इत्यादि रखा है।

    आमजन में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि उनकी फेसबुक आईडी हैक नहीं होगी ,परंतु आप सभी ध्यान दें कि आपने लास्ट टाइम अपना फेसबुक का पासवर्ड कब चेंज किया और क्या रखा है। बहुत सारे लोगों को तो यह भी पता नहीं होगा कि उनका पासवर्ड क्या है। इसलिए सबसे पहले सभी अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड चेंज कर लें तथा अपने अकांउट का स्ट्रांग पासवर्ड रखें।

    पासवर्ड के अंदर स्पेशल कैरेक्टर शब्दो का प्रयोग अवश्य करें : एसपी

    एसपी ने कहा कि अपने पासवर्ड के अंदर स्पेशल कैरेक्टर शब्दो का प्रयोग अवश्य करें। इस प्रकार के अपराधी आपकी फेसबुक आईडी को हैक कर लेते है और जो भी लोग आपकी फ्रेंड लिस्ट में होंगे उनको मैसेंजर पर चैट करेंगे। सभी को अलग-अलग से चैट करके उनको मैसेज करेंगे कि मेरा एक्सीडेंट हो चुका है या मेरे घर में कोई बीमार है या मैं हॉस्पिटल में हूं और मुझे इमरजेंसी में कुछ पैसों की जरूरत है और जिस आदमी को यह मैसेज जाएगा, अगर वह आपका अच्छा दोस्त हुआ तो कई बार वह बिना आप को फोन किए जाने अनजाने में वह राशि उनके द्वारा बताए गए किसी खाते में या पेटीएम में डाल देगा और बाद में उसको पता लगेगा कि वह तो ठगी का शिकार हो चुका है।

    इसलिए सबसे पहले अपनी फेसबुक को हैक होने से बचाने के लिए अपना पासवर्ड बदलें। एसपी ने बताया कि कई बार अपराधी आपकी प्रोफाइल के फोटो की कॉपी करके आपके नाम से एक और आईडी फेसबुक पर बना लेता है तथा आपके ही दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है। आपके बहुत सारे दोस्त जाने अनजाने में उस फेसबुक आईडी को आपकी आईडी समझ कर दोबारा फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते है तथा उसके दोस्त बन जाते है और फिर दोबारा ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आप अपने फेसबुक पर आपकी जो प्रोफाइल पिक्चर लगा रहे हैं उसको गार्ड करें।

    अगर आपकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है और आप उसको प्रयोग कर पा रहे हैं तो आप सबसे पहले उसकी सेटिंग में जाकर रिकवरी ईमेल और रिकवरी मोबाइल नंबर को बदल दे तथा अपना पासवर्ड बदल कर स्ट्रांग पासवर्ड रखें। एसपी ने बताया कि अगर आपकी फेसबुक आई डी हैक हो चुकी है और उसका रिकवरी ईमेल रिकवरी मोबाइल नंबर भी बदला जा चुका है और आप उसको प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं तब आपको तुरंत उसकी रिपोर्ट नजदीकी पुलिस थाना या नजदीकी साइबर सेल में जाकर करें। आपका ईमेल और आपका जो मोबाइल नंबर था उसको बदल दिया गया है, इसको जानने के लिए आप फॉरगेट पासवर्ड की ऑप्शन पर जाएं वहां पर अगर वह मोबाइल नंबर किसी और का दिख रहा है तो आप समझ जाएंगे कि आपकी फेसबुक आईडी का ईमेल और पासवर्ड चेंज हो चुका है।

    तो वह बात आप पुलिस अधिकारी को य साइबर सेल के अधिकारी को जरूर बताएं कि मेरी ईमेल आईडी का पासवर्ड और ईमेल रिकवरी दोनों चेंज हो चुके हैं। ताकि उस आईडी को वह अधिकारी फेसबुक के माध्यम से इपोस्टर अकाउंट रिपोर्ट करके उस फेसबुक आईडी को डिलीट करवा सके। अपनी फेसबुक आईडी को डबल डबल सिक्योर करें। सेटिंग में जाकर आपको एक ऑप्शन आएगा, आपको यह बताया गया होगा कि आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन कैसे करने हैं। अगर आप टू स्टेप वेरिफिकेशन रखेंगे तो आपकी आईडी को कोई हैक नहीं कर सकता।

    यह भी पढ़ें  : Narcotics Control Bureau : एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में 466 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया भाग

    यह भी पढ़ें  : Numberdar Association of Mahendragarh : नंबरदार एसोसिएशन ने बैठक कर जातया रोष

    Connect With Us: Twitter Facebook

     

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • Hacked Facebook Account
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleTraffic Rules : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त
      Next articleSwasth Haryana App : नागरिक अस्पतालों में लंबी लाइनों से बचने के लिए स्वस्थ हरियाणा एप का इस्तेमाल करें जिलावासी
      Shalu Rajput
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Delhi Air Pollution, Delhi AQI, Anand Vihar AQI, Connaught Place AQI, Air Quality Index, Delhi Pollution, दिल्ली प्रदूषण, दिल्ली AQI, आनंद विहार AQI, कनॉट प्लेस AQI
        Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानिए कहां सबसे ज्यादा
      • IND vs NZ, India vs New Zealand, 1st Test, Jasprit Bumrah, India Test Cricket, New Zealand Cricket, भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट, जसप्रीत बुमराह, टेस्ट क्रिकेट
        IND vs NZ 1st Test: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 70 रन पर आधी टीम ढेर, बुमराह ने मचाई तबाही
      • IMD Weather Update 19 November 2026, Weather Today 19 November, Delhi NCR Weather Today, Delhi Weather Forecast, Haryana Weather Update, Punjab Weather Today, Himachal Pradesh Weather, Dense Fog Alert, Cyclonic Storm Rain Alert, India Weather Forecast
        IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, हरियाणा-पंजाब में कोहरे का अलर्ट, कुछ राज्यों में भारी बारिश
      • Himachal News: मनाली में कॉटेज में लगी भीषण आग, 11 पालतू बिल्लियों ने तड़पकर तोड़ा दम, लाखों का सामान स्वाहा

      Trending Post

      IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, हरियाणा-पंजाब में कोहरे का अलर्ट, कुछ राज्यों में भारी बारिश

      November 19, 2026

      Ramayana Box Office Collection: नहीं थम रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की आंधी! ‘धुरंधर’ को रौंदने के बाद अब ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड तोड़ने...

      November 18, 2026

      MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, चुपचाप IPL से लिया संन्यास, अब कभी खेलने नहीं उतरेंगे

      November 17, 2026

      POPULAR POSTS

      Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानिए कहां सबसे ज्यादा

      November 19, 2026

      IND vs NZ 1st Test: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 70 रन पर आधी टीम ढेर, बुमराह ने मचाई तबाही

      November 19, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, हरियाणा-पंजाब में कोहरे का अलर्ट, कुछ राज्यों में भारी बारिश

      November 19, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions