Jagatguru Swami Brahmanand : 17 दिसंबर को मडलौडा में मनाई जाएगी जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती

0
673
Jagatguru Swami Brahmanand
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते सत्यवान शेरा
  • सत्यावान शेरा घर-घर जाकर दे रहे हैं निमंत्रण
Aaj Samaj (आज समाज),Jagatguru Swami Brahmanand, पानीपत : मडलौडा स्थित अनाज मंडी में 17 दिसंबर को जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजक भाजपा नेता सत्यवान शेरा ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर को मडलौडा अनाज मंडी में जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। हवन करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में साध्वी शारदा, ब्रह्मचारी रामस्वरूप महाराज व स्वामी दयानंद महाराज द्वारा प्रवचन किए जाएंगे। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। सत्यवान शेर ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने अपना पूरा जीवन आर्य समाज के प्रचार में लगाया। वो लोगों को आर्य समाज के सिद्धांतों के बारे में बताते थे और उन पर चलने की शिक्षा देते थे। उन्होंने बताया कि गुरु या साधु किसी विशेष बिरादरी के नहीं होते, बल्कि उनका उद्देश्य सर्व समाज के उत्थान के लिए ज्ञान बांट कर उनको सद मार्ग दिखाना होता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक धार्मिक कार्यक्रम रहेगा।
  • TAGS
  • [post_tags]