Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 जून से चलेंगी लू

0
327
Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 जून से चलेंगी लू
Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 जून से चलेंगी लू

सिरसा और रोहतक का तापमान 40 डिग्री के पार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएंगी। मौसम विभाग ने 9 जून से प्रदेश में लू चलने की सभावना जताई है। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते तापमान बढ़ने लगा है। सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग का कहना है कि 9 जून से राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लू चलेगी। लू चलने के साथ ही तापमान में भी 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इन जिलों में चलेंगी लू

इस दौरान मौसम खुश्क रहेगा। इसके साथ ही 9 और 10 जून को लू भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल आदि शहरों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है।

28 जून को होगी हरियाणा में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। मानसून की 28 जून को राज्य में एंट्री होती है और 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फैल जाता है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश ही लू के थपेड़ों से राहत दिला सकती है। मानसून से पहले राज्य में प्री-मानसून की अच्छी बारिश होती है। 15 से 20 जून के आसपास प्री-मानसून के प्रभाव से हरियाणा में बारिश हो सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]