Haryana Gold-Silver Rates Today: हरियाणा में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड रेट

0
225
Haryana Gold Rate Today, Haryana Silver Rate Today, Gold Price Today, 24K Gold Rate, 22K Gold Rate, Gold Silver Price, हरियाणा में सोने का भाव, चांदी का भाव आज, सोने की कीमत, आज का गोल्ड रेट 31 अक्टूबर 2026
हरियाणा में आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट हुई है।

Haryana Gold-Silver Rates 8 August 2026: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। 8 अगस्त 2026 को हरियाणा में सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। ताजा अपडेट के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 15,235 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 13,965 रुपये प्रति ग्राम। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 11,426 रुपये प्रति ग्राम है। चांदी की कीमतों की बात करें, तो हरियाणा के प्रमुख शहरों में सिल्वर का रेट 2.45 लाख प्रति किलो है। सावन का महीना शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आने लगा था, जो अब तक जारी है। आने वाले कुछ दिनों में भी सोने-चांदी में तेजी बनी रह सकती है।

प्रमुख शहरों में कितनी है सोने की कीमत?

हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। हरियाणा के प्रमुख शहरों की बात करें तो गुरुग्राम, पानीपत, हिसार और सोनीपत में 8 अगस्त को 24 कैरेट सोने का का भाव 15,235 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 13,965 रुपये प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोने का भाव 11,426 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। पानीपत और हिसार के लिए भी यही भाव दर्ज हैं। अन्य शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर है।

प्रमुख शहरों में चांदी का क्या है भाव?

चांदी की कीमत की बात करें तो गुरुग्राम और सोनीपत में 8 अगस्त को चांदी का भाव 245 रुपये प्रति ग्राम है। किलोग्राम के हिसाब से देखें, तो चांदी की कीमत हरियाणा में 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। सोनीपत में यह भाव पिछले दिन के मुकाबले स्थिर रहा। गुरुग्राम में भी 8 अगस्त का भाव 245 रुपये प्रति ग्राम था। अमेरिका-ईरान युद्ध से पहले चांदी की कीमतें आसमान छू रही थीं, लेकिन युद्ध के बाद चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। अब दोबारा चांदी की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिल रहा है।

ज्वैलरी बनवाना क्यों होता है महंगा?

सोने की कीमत में 22 और 24 कैरेट के बीच अंतर उसकी शुद्धता की वजह से होता है। 24 कैरेट सोना करीब 99.9 फीसदी शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने में करीब 91.6 फीसदी सोना होता है और इसे आभूषण बनाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बाजार में बताए जाने वाले ये भाव बेस रेट होते हैं। अगर आप सोने के आभूषण खरीदते हैं तो मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद अंतिम कीमत ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों और दुकानों में स्थानीय मांग, परिवहन लागत और अन्य कारणों से रेट में थोड़ा अंतर भी हो सकता है। चांदी के मामले में भी ज्वैलरी में यह अंतर आता है।

  • TAGS
  • [post_tags]