Haryana Budget Session Live : हरियाणा बजट सत्र आज से होगा शुरू

0
407
Haryana Budget Session Live : हरियाणा बजट सत्र आज से होगा शुरू
Haryana Budget Session Live : हरियाणा बजट सत्र आज से होगा शुरू

हरियाणा के राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सीएम ने सत्र के लिए बनाई नई रणनीति

Haryana Budget Session Live (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे से हरियाणा के राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। दो मार्च को सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश का बजट पेश करेंगे। बताया जा रहा है कि सैनी 2.15 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकते हैं। पिछले साल यह 2.05 लाख करोड़ था। 18 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में 9 छुट्टियां होंगी।

सेशन 17 दिन तक चलेगा। इस बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक कर विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति तैयार करेंगे। सेशन को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीति बनाई है। कांग्रेस बुढ़ापा पेंशन कटने, फैमिली आईडी जैसे मुद्दों को उठाएगी। सीएम ने मंत्रियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे विभागीय सवालों और आरोपों पर तथ्यों के साथ मजबूती से जवाब दें ताकि विपक्ष को सरकार को घेरने का अवसर न मिले।

अनिल विज के सत्र में शामिल होने पर संशय

दोनों पैरों में फैक्चर होने की वजह से अभी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सेशन में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। गुरुवार शाम को बीपी लो होने पर वे अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। विज अकसर विपक्ष पर जवाबी हमले करने में आगे रहते हैं। जानकारी के अनुसार इस सत्र में प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना, सरकार के द्वारा इस निकाली गई साढ़े 12 हजार नौकरियों, 100 अधिक मुठभेड़ में बदमाशों की गिरफ्तारी, हांसी को 23वां जिला बनाने, पेपरलेस रजिस्ट्री जैसे मुद्दों को भुनाने की कोशिश भी भाजपा करेगी।

11 से 5 बजे तक चलेगा सदन

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान सत्र की कार्यवाही सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगी। वहीं अवकाश के बाद वाले दिन सदन की शुरूआत दोपहर 2 बजे होगी। 16 मार्च को राज्यसभा के लिए रिक्त हुई दो सीटों के वोटिंग का दिन है। उस दिन विधानसभा सत्र 2 बजे से शुरू होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए यदि मतदान की जरूरत पड़ती है, तो सभी सदस्य 2 बजे से पहले मतदान कर लेंगे। इस पर सरकार और नेता प्रतिपक्ष के बीच सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

  • TAGS
  • [post_tags]