Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू

0
430
हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू
Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू

सीएम नायब सैनी ने ली विधायक पद की शपथ
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। सत्र की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। उसके बाद रघुबीर कादियान ने विधायकों को शपथ दिलवानी शुरू की। सबसे पहले सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधायक पद की शपथ ली। मंत्री अनिल विज ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। इसके बाद मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री अरविंद शर्मा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शपथ ली। वहीं मंत्री कृष्ण बेदी ने संस्कृत में शपथ ली। मंत्री श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली। फिर उसके बाद मंत्री आरती राव, मंत्री राजेश नागर, मंत्री गौरव गौतम ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें : हरियाणा विधानसभा का सत्र आज, कांग्रेस विधायक दिलाएंगे सभी को शपथ

  • TAGS
  • [post_tags]