Gurugram News : शिवसेना शिंदे गुट ने हरियाणा में नियुक्त किए पदाधिकारी

0
734
Gurugram News : शिवसेना शिंदे गुट ने हरियाणा में नियुक्त किए पदाधिकारी
गुरुग्राम में शिवसेना शिंदे गुट के चुने गए पदाधिकारी।

(Gurugram News) गुरुग्राम। शिवसेना शिंदे गुट हरियाणा द्वारा हरियाणा के प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी की सहमति से जिला प्रमुख राकेश सहरावत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। जिसमें सर्वसम्मति से नए सदस्यों की नियुक्तियां की गई। रजत ग्रोवर को गौ रक्षा दल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हर्षिश सिंह को अधिवक्ता प्रकोष्ठ और राकेश झाड़सा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

दीपक सुल्तानपुर, देवेंद्र, सुभाष सारवान, उमेश, राजीव, रोहित, काविश, संजीव, आशु सैनी, कीर्ति, राहुल, गगन, आशु प्रधान, साहिल, अखिल, रोबिन, इन सभी सदस्यों को भी पद दिए गए हैं। बैठक में हरियाणा उपप्रमुख बालेश जुनेजा, जिला प्रभारी संजय ठकराल, ब्लॉक प्रमुख मनोज शर्मा, एवं कर्मठ कार्यकर्ता सुरेंद्र जांघू और अन्य शिवसैनिक मौजूद थे। सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें : Gurugram News : पुलिस कर्मियों ने सुभाष चौक पर बने गड्ढों को भरवाया

  • TAGS
  • [post_tags]