FARIDABAD NEWS : गुरु भगवान के पास तुम्हारे गारंटर हैं : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

0
546

फरीदाबाद।(आज समाज) यशवी गोयल : सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में बुधवार दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने करीब 200 लोगों को नामदान प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वामीजी ने भक्तों को प्रवचन कहे और उन्हें भगवान के शंख चक्र बाजुओं में प्रदान किए। उन्होंने सभी नए दीक्षार्थियों को कान में जप के लिए नाम भी प्रदान किया। इससे पहले सभी ने सामूहिक यज्ञ में भागीदारी की। वहीं सभी ने आज से नवीन जीवन के लिए नया आध्यात्मिक नाम भी प्राप्त कर प्रसन्नता पूर्वक स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज को अपना गुरु वरण कर विदा हुए। सभी को 21 जुलाई को सिद्धदाता आश्रम में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में भागीदारी करने का संदेश भी दिया गया। सभी ने सुमधुर भजनों का आनन्द उठाया।
—

  • TAGS
  • [post_tags]