Panipat News: पानीपत में फैक्ट्री में धागे के बंडल के नीचे दबी बच्चियां, 2 की मौत, तीसरी गंभीर रूप से घायल

0
250
Panipat News: पानीपत में फैक्ट्री में धागे के बंडल के नीचे दबी बच्चियां, 2 की मौत, तीसरी गंभीर रूप से घायल
Panipat News: पानीपत में फैक्ट्री में धागे के बंडल के नीचे दबी बच्चियां, 2 की मौत, तीसरी गंभीर रूप से घायल

मां के साथ फैक्ट्री में आई थीं बच्चियां
Panipat News, (आज समाज), पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक धागा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह दो बच्चियों की धागे के भारी-भरकम बंडल के नीचे दबने से मौत हो गई। तीन बच्चियां अपनी मां के साथ फैक्ट्री में आई थीं। खेलते-खेलते रैक हिला और 500 किलो के 2 बंडल उनके ऊपर गिर गए।

हादसे में दो बच्चियों की दम घुटने और चोट लगने के कारण मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चियों के माता-पिता इसी गोदाम में मजदूरी का काम करते हैं। हादसा भैंसवाल रोड स्थित श्री लक्ष्मी फैक्ट्री में बुआ।

500-500 किलोग्राम के थे बंडल

जानकारी के अनुसार, श्री लक्ष्मी फैक्ट्री के गोदाम में रोजाना की तरह लेबर काम कर रही थी। इसी दौरान पेरेंट्स के साथ गोदाम में आई तीन बच्चियां खेलने लगी। मां-बाप का ध्यान अपने काम पर था। इसी बीच बच्चियां खेलते-खेलते धागे के बंडलों के पास चली गई। मृतक बच्चियों की पहचान साढ़े 4 वर्षीय प्रज्ञा और ढाई वर्षीय सोनम के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में घायल तीसरी बच्ची की रोशनी (5) है। तीनों बच्चियां जब आपस में खेल रही थीं, तभी ऊपर सटाकर रखी गई 500 किलोग्राम की कपड़े की दो बड़ी गांठें (बंडल) अचानक उनके ऊपर भरभरा कर गिर गईं और तीनों उसके नीचे दब गईं।

दम घुटने से हुई मौत

हादसा होते ही गोदाम में चीख-पुकार मच गई। वहां काम कर रहे परिजनों और अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में भारी गांठों को हटाकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला और तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल लेकर दौड़े। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्रज्ञा और सोनम को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, भारी वजन के नीचे दबने से बच्चियों का दम घुट गया था। वहीं, तीसरी बच्ची रोशनी (5 वर्ष) की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कर लिया, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

  • TAGS
  • [post_tags]