काम के बिल पास करने की एवज में मांगी रकम
Panipat Breaking News, (आज समाज), पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में करनाल एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला ग्राम सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला सचिव की पहचान किरण निवासी गांव जीतगढ़ के रूप में हुई है। जिसे टीम ने सरकारी क्वार्टर से ही गिरफ्तार किया है।
आरोपी को टीम ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ग्राम सचिव को शिकायतकर्ता ठेकेदार ने पिछले करीब डेढ साल से बहन बनाया हुआ था। साल 2024 में किए हुए काम के बिल को लटकाकर ठेकेदार को परेशान किया जा रहा था।
किरण को बहन मानता ठेकेदार, कोथली देकर भी आया था
शिकायतकर्ता राजकुमार के मुताबिक, 30 लाख रुपए की पेमेंट के मामले में पंचायत सेक्रेटरी पहले ही 7 लाख रुपए ले चुकी थी। राजकुमार का कहना है कि वह किरण को बहन मानता था और कोथली देकर भी आया था, लेकिन इसके बावजूद रिश्वत मांगना बंद नहीं हुआ।
पैसे लेकर घर आने को कहा
पंचायत सेक्रेटरी कथित तौर पर घर बुलाकर रिश्वत के पैसे लेती थी। जब एक लाख रुपए की और मांग की गई, तो राजकुमार ने इसकी शिकायत एसीबी को दी। शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और इसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की। हैरानी की बात रिश्वत के पैसे घर पर लेती थी। अबकी बार भी ठेकेदार को रिश्वत के पैसे घर पर लेकर आने को कहा था।


