HomeStateHaryanaGurugram News: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड चल रही थार का साढ़े 15...

Gurugram News: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड चल रही थार का साढ़े 15 हजार का चालान, रैपर बादशाह थे थार में सवार

[post_dates]

करण औजला के कॉन्सर्ट में शामिल होने गुरुग्राम आए थे रैपर बादशाह
Gurugram News (आज समाज) गुरुग्राम: पुलिस ने ट्रैफिक ने नियमों को तोड़ने पर एक थार गाड़ी का साढ़े 15 हजार रुपए का चालान किया गया है। थार गाड़ी रॉन्ग साइड चल रही थी। इस थार गाड़ी में रैपर बादशाह भी सवार थे। वह गुरुग्राम में सेक्टर-68 में करण औजला के कॉन्सर्ट में आए थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को रॉन्ग साइड से ले जाया जा रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने सवाल उठाए। पोस्ट वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लिया। थार पानीपत के एक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 3 धाराएं लगाई हैं।

पानीपत के युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है थार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बादशाह जिस काले रंग की थार गाड़ी में सवार थे, वह पानीपत के एक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है। गुरुग्राम पुलिस का कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर पुलिस ने इन गाड़ियों का चालान काटा है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में गाना बजाने, रॉन्ग साइड चलने और रैश ड्राइविंग पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

ये भी पढ़ें : Parliament Day 20: लोकसभा में आज पेश किया जाएगा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक

RELATED ARTICLES

Most Popular