गुरदासपुर : 2022 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे: कांग्रेस

0
332
Gurdaspur
Gurdaspur
गगन बावा, गुरदासपुर:
कांग्रेस पार्टी 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और किए गए विकास कार्यों के आधार पर पंजाब में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी। यह बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरिंदर शर्मा उर्फ काले शाह, पंजाब औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन वजीर सिंह लाली और मार्केट कमेटी धारीवाल के चेयरमैन कंवर प्रताप सिंह गिल (मनी) ने नगर कौंसिल प्रधान अश्विनी दुग्गल और पार्षदों से सलाह मशविरा कर कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और नेता छोटी-मोटी कलह को खत्म कर 2022 के मिशन को जीत लेंगे। इस अवसर पर प्रधान अश्विनी दुग्गल ने कहा कि विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के मार्गदर्शन में और पार्षदों की सहमति से धारीवाल शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष कुसुम खोसला के पति नौनी खोसला, पार्षद दीपक अरोड़ा, पार्षद पवन अबरोल, पार्षद जोसफ गिल, कुलवंत सिंह दीपवाल, लखविंदर सिंह पन्नू, रीटा, एसडीओ इंद्रप्रीत सिंह, रमेश मस्ताना, नारायण मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

SHARE