गुरदासपुर : इको फ्रेंडली ग्रुप के हर्बल पार्क का गिल ने किया उद्घाटन

0
600
Gurdaspur herbal park
Gurdaspur herbal park
गगन बावा, गुरदासपुर :
इको फ्रेंडली ग्रुप अर्बन एस्टेट बटाला रोड गुरदासपुर की ओर से हर्बल पार्क का उद्घाटन प्रोग्राम कराया गया। इसमें मुख्य प्रबंधक अमृतसर विकास अथारिटी परमिंदर सिंह गिल मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। उन्होंने हर्बल पार्क में पौधा लगाकर पार्क का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पार्क में लगे अन्य हर्बल पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की। वाइस प्रधान अतर सिंह ने आए हुए मेहमान को पार्क में लगे पौधों की जानकारी दी। कमेटी प्रधान सतिंदर सिंह ने मेहमानों को स्वागत किया। वाइस प्रधान ने उन्हें कालोनी में आ रही मुश्किलों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अफसरों ने इन मुश्किलों को जल्द हल करवाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर ईओ गुरप्रीत सिंह और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में चेयरमैन तेजिंदर सिंह बाजवा, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, रघुबीर सिंह, राज कुमार, परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, बलदेव सिंह अश्वनी गुप्ता, बूटा राम, गुरमीत सिंह आदि ने भाग लिया।

SHARE