गुरदासपुर : प्लाट के झगड़े में महिला के साथ ससुर व देवर ने बोले अश्लील लफ्ज, केस दर्ज

0
319
arrest
arrest

गगन बावा, गुरदासपुर :
प्लाट के झगड़े में महिला के साथ अश्लील शब्दावली प्रयोग करने वाले ससुर व देवर के खिलाफ थाना बहरामपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना बहरामपुर के तहत आते गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 10 बजे अपने प्लाट से घर लौट रही थी। रास्ते में सामने से आ रहे उसके ससुर कुलदीप राज ने उसे अश्लील इशारे किए और उसके साथ अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया। उसके रोकने पर आरोपी ने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ डाला। इसके बाद वह अपनी स्कूटी पर एसएसपी आफिस जा रही थी तो रास्ते में उसका देवर विक्रमजीत साइकिल पर चाला लेकर आ रहा था। उसने भी उसके साथ अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया। इसकी वजह आरोपियों के साथ प्लाट को लेकर झगड़ा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

SHARE