गुरदासपुर : पोल्ट्री फीड और मुर्गियों की पेमेंट में धोखाधड़ी कर मारी 1 करोड़ 77 लाख रुपए की ठगी

0
336
Police-case-registered
Police-case-registered

गगन बावा, गुरदासपुर :

थाना दीनानगर पुलिस ने पोल्ट्री फीड और मुर्गियों की पेमेंट में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की ठगी मारने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। रोबिन सैनी पुत्र सुरजीत सैनी निवासी झंगी सरूप दास ने बताया कि वह पोल्ट्री फीड और मुर्गियां सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी विकास शर्मा उर्फ विक्की पुत्र प्रबोध शर्मा और रोहित शर्मा पुत्र विकास शर्मा निवासी रामलीला ग्राऊंड, मिशन रोड पठानकोट तीन साल से उससे पोल्ट्री फीड और मुर्गे खरीद रहे हैं। आरोपियों ने साल 2020 और 2021 में विभिन्न समय से 3 करोड़ 28 लाख 96 हजार 923 रुपए की पोल्ट्री फीड और मुर्गों की खरीद के इसमें से केवल 1 करोड़ 51 लाख 19 हजार 520 रुपए की पेमेंट दी। आरोपियों ने बाकी के 1 करोड़ 77 लाख 76 हजार 773 रुपए की राशि वापिस न करके धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी विकास शर्मा और रोहित शर्मा  के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

SHARE