Government on backfoot: 20 lakh compensation to the family of deceased farmer, a government job and loan waiver: बैकफुट पर सरकार: मृतक किसान के परिवार को 20 लाख मुआवजा, एक सरकारी नौकरी व कर्जा माफी

0
316

भिवानी। हिसार होते हुए मुंढाल पहुंचे पंजाब के किसानों के जत्थे से एक किसान की शुक्रवार अलसुबह पुलिस बैरिकेड्स को पार करते वक्त मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए किए गए बंदोबस्त से हुई किसान की मौत के बाद किसानों ने नेशनल हाईवे 9 पर ही पडाव डाल दिया। मृतक किसान पंजाब के चहलावाली गांव का तन्ना सिंह (40) बताया जा रहा है। सुबह सात बजे तक मुंढाल में पंजाब से किसानों के 30 जत्थे पहुंचने के बाद बेकाबू स्थिति को देख प्रशासन ने किसानों को बातचीत के लिए राजी किया। ऐसे में पंजाब के किसानों ने तन्ना सिंह के परिवार को 20 लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकर व तन्ना सिंह का सारा कर्जा मांफी की मांग रखी। इसके बाद चार घंटे में तीन बार हुए किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में 11 बजे बात बनी और किसान शव उठाकर दिल्ली कुच करने के लिए राजी हुए। साढ़े 11 बजे किसान दिल्ली कुच के लिए रवाना हुए, जिसके बाद नेशनल हाईवे पर लगे जाम को दो घंटे की कड़ी मस्कत के बाद पुलिस ने बहाल करवाया।

SHARE