War Against Drugs’ campaign : डेराबस्सी में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, वार्ड नंबर 13 में निकली जागरूकता यात्रा

0
353
The second phase of the 'War Against Drugs' campaign was launched in Dera Bassi, with an awareness march held in Ward Number 13.

Chandigarh News(आज समाज नेटवर्क) डेराबस्सी। डेराबस्सी के वार्ड नंबर 13 में नशे के खिलाफ जन-जागरण को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर प्रधान आशु उपनेजा की अगवाई में एक विशाल जागरूकता यात्रा निकाली गई, जो वार्ड के सभी हिस्सों से होकर गुजरी। यात्रा में वार्ड के महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ एकजुट होकर संदेश दिया।

यह अभियान पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी प्रयासों का हिस्सा है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी सरकार द्वारा पंजाब में नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब डेराबस्सी में इस अभियान की दोबारा शुरुआत की गई है, ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।
नगर प्रधान आशु उपनेजा ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे जनभागीदारी के बिना समाप्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में डेराबस्सी के सभी वार्डों में इसी तरह की जागरूकता यात्राएं निकाली जाएंगी, ताकि हर वर्ग तक नशे के खिलाफ सशक्त संदेश पहुंचाया जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दें।इस यात्रा में समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद नरेश उपनेजा भी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सतनाम सिंह ने भी रैली में भाग लिया और नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान का समर्थन किया। रैली के दौरान लोगों ने नशा विरोधी नारे लगाए और एक स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त पंजाब के निर्माण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े:- No job security policy for temporary employees : नगर निगम व प्रशासन कच्चे कर्मचारियों की नौकरी की नहीं कोई सुरक्षा नीति ।

  • TAGS
  • [post_tags]