चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब के शहरों और कस्बों के सर्वांगीण विकास और स्थानीय निकाय वि•ााग की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त और सशक्त बनाने के लिए पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कंपनी (पीएमआईडीसी) ने केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों के मंत्रालय के हाउसिंग एंड अर्बन डिवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हुडको) के साथ आपसी सहमति के समझौते पर (एमओयू) हस्ताक्षर किए। यहां सेक्टर 35 स्थित पंजाब म्यूनिसिपल •ावन में पीएमआईडीसी के सीईओ दिप्ती उप्पल और हुडको के डायरेक्टर कारर्पोरेट प्लानिंग एम. नागराज नसल समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद दिप्ती उप्पल ने कहा कि मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के निर्देशों और स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह की अगुवाई में वि•ााग द्वारा शहरवासियों को बेहतर और गुणवत्ता वाली सेवाएं देने के लिए कार्यप्रणाली में सुधार किए जा रहे हैं, जिनकी कड़ी के तहत आज यह समझौता हुआ है। उप्पल ने कहा कि यह समझौता प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नजदीकी सहयोग विकसित करेगा। हुडको का ह्यूमन सेटेलमेंट्स मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पंजाब के स्थानीय निकाय वि•ााग के साथ मिलकर क्षमता निर्माण के कार्यक्रम करवाएगा। इस मौके पर हुडको से क्षेत्रीय मुखी संजय •ाार्गव, संयुक्त जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट) शो•ाा कुमार, संयुक्त जनरल मैनेजर (लॉ) संजीव चोपड़ा और वरिष्ठ प्रबंधक (सचिव) आशिष गोयल एवं पीएमआईडीसी के जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट) हरसतिंदरपाल सिंह ढिल्लों, मैनेजर (क्षमता निर्माण) डा. मनप्रीत धालीवाल और डा. सुमित अरोड़ा एवं संस्थागत मजबूती विशेषज्ञ मौजूद थे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


