• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Chandigarh मेजबान तो हरियाणा है ही, मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के...
  • State
  • Chandigarh

मेजबान तो हरियाणा है ही, मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे : मनोहर लाल

By
Sandeep Seksena
-
June 9, 2022
0
641
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Raised the Pride of India by Hoisting the National Flag at Homes
    Raised the Pride of India by Hoisting the National Flag at Homes

    खेलो इंडिया में बढ़-चढकऱ भाग ले रहे खिलाड़ी, बना अच्छा वातावरण


    आज समाज डिजिटल,चंडीगढ़:

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढकऱ हिस्सा ले रहे हैं। पदक तालिका में हरियाणा आगे चल रहा है। खेलो इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है ही और हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम होंगे। हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत बोले- दूसरे प्रांत भी खेलों में हरियाणा से ले प्रेरणा

    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र शेखावत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर 200 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद, उन्होंने मलखंभ देखा और हैंडबॉल के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर, उनको बधाई दी। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का हरियाणा में बेहतर आयोजन हो रहा है। इससे जुड़े अलग-अलग प्रबंधक जो पिछले 3 खेलो इंडिया को आयोजित कर चुके हैं, उनका भी मानना है कि हरियाणा में यह आयोजन बहुत ही अच्छे वातावरण में हो रहा है। कोरोना की वजह से यह आयोजन तीन बार स्थगित हुआ लेकिन अब अतुल्य माहौल में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में पहुंचे सभी प्रदेश के खिलाडिय़ों को उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

    खेलो इंडिया में पहली बार जोड़े गए 5 पारंपरिक खेल

    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह पहला मौका है जब खेलो इंडिया में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें मलखंभ, गतका, थांग-ता, योगासन और कलरीपायट्टु शामिल हैं। ऐसा देखने में आया है कि जो खेल जिस भी प्रांत से जुड़े हैं, उनके खिलाड़ी इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे दूसरे प्रदेशों में भी इनकी प्रसिद्धि बढ़ रही है। जब हम इन परंपरागत खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करते हैं तो निश्चित रूप से खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने मलखंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उन्होंने इस खेल की एक प्रतियोगिता को देखा, जिसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि यह खेल उनके राज्य से जुड़ा हुआ है।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदला है भारत का परिदृश्य

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परिदृश्य बदला है। कांग्रेस के शासनकाल में जो कार्य कभी नहीं हुए वह अब हो रहे हैं। आज वैश्विक स्तर पर भारत का नाम ऊंचा हुआ है।

    दूसरे प्रांत भी खेलों में हरियाणा से ले प्रेरणा: गजेंद्र शेखावत

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों व खिलाडिय़ों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। आज देश में बेहतर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और खेले के अच्छे वातावरण की वजह से खेल का स्तर सुधरा है। खिलाडिय़ों को समय पर सिलेक्ट किया जाता है और उन्हें समय पर ट्रनिंग दी जाती है। श्री शेखावत ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान खेल और खिलाडिय़ों ने खुब तरक्की की है। हरियाणा ने जिस प्रकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल पॉलिसी व खेलों में जिस प्रकार सहयोग किया है उससे प्रदेश का खेलों में नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेल के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है, इससे दूसरे प्रांत भी प्रेरणा लें। श्री शेखावत ने भी परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा ताकि ये खेल भी धीरे-धीरे पूरे विश्व में खेले जाएं। इसका एक उदाहरण कबड्डी है, जो आज पूरे विश्व में खेला जाता है। इस मौके पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महावीर सिंह, निदेशक श्री पंकज नैन, पंचकूला के जिला उपायुक्त श्री महावीर कौशिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें : किसान-केमिस्ट के बच्चों ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया

    ये भी पढ़ें : जीवन का प्रत्येक कार्य ही योगमय होना चाहिए:प्रो. कामाख्या कुमार

    ये भी पढ़ें : डीएवी पीजी कॉलेज में भगत सिंह के विचारों पर व्याख्यान का आयोजन

    ये भी पढ़ें : तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम अंबाला में शुरू

    Connect With Us: Twitter Facebook

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • khelo india app
    • Khelo India Champion 2022
    • Khelo India Games
    • khelo india login
    • khelo india registration
    • khelo india youth games 2021 winner
    • khelo india youth games 2022
    • khelo india youth games 2022 winner
    • khelo india youth games 2023
    • khelo india youth games 2024
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleकिसान और केमिस्ट के बच्चों ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया
      Next articleखेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 पंचकूला बना लोगों की पहली पंसद
      Sandeep Seksena
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Punjab Bridge Collapse, Patiala Sangrur Highway, Bailey Bridge Collapse, Bhakra Canal, Pasiana Village, Punjab News, पंजाब पुल हादसा, पटियाला-संगरूर हाईवे, भाखड़ा नहर, बेली ब्रिज हादसा
        Watch Video: पटियाला-संगरूर हाईवे पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, चलते ट्रक नहर में लटके, देखें वीडियो
      • Himachal Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Rate Today, 24 Carat Gold, 22 Carat Gold, Gold Silver Price, हिमाचल गोल्ड रेट, सोने का भाव, चांदी का भाव, आज का सोना चांदी रेट
        Himachal Gold Silver Rate Today: हिमाचल में सोने की कीमतों में गिरावट ! जानिए आज क्या है गोल्ड-सिल्वर रेट
      • Haryana Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Rate Today, 24 Carat Gold, 22 Carat Gold, Gold Silver Price, हरियाणा गोल्ड रेट, सोने का भाव, चांदी का भाव, आज का सोना चांदी रेट
        Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में ₹1 लाख से नीचे आया सोना ! चांदी का भाव गिरा, चेक करें आज के रेट
      • Delhi Air Pollution, Delhi AQI, Anand Vihar AQI, Connaught Place AQI, Air Quality Index, Delhi Pollution, दिल्ली प्रदूषण, दिल्ली AQI, आनंद विहार AQI, कनॉट प्लेस AQI
        Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI 300 के पार, जानिए कहां सबसे ज्यादा

      Trending Post

      IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, हरियाणा-पंजाब में कोहरे का अलर्ट, कुछ राज्यों में भारी बारिश

      November 19, 2026

      Ramayana Box Office Collection: नहीं थम रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की आंधी! ‘धुरंधर’ को रौंदने के बाद अब ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड तोड़ने...

      November 18, 2026

      MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, चुपचाप IPL से लिया संन्यास, अब कभी खेलने नहीं उतरेंगे

      November 17, 2026

      POPULAR POSTS

      Watch Video: पटियाला-संगरूर हाईवे पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, चलते ट्रक नहर में लटके, देखें वीडियो

      November 19, 2026

      Himachal Gold Silver Rate Today: हिमाचल में सोने की कीमतों में गिरावट ! जानिए आज क्या है गोल्ड-सिल्वर रेट

      November 19, 2026

      Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में ₹1 लाख से नीचे आया सोना ! चांदी का भाव गिरा, चेक करें आज के रेट

      November 19, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions