Chandigarh News: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही बीती रात चोरों ने स्थानीय पटियाला चौक में स्थित एक पान की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए करीब ₹50000 का समान तथा नकदी चोरी करके ले गए जिक्र योग्य है कि यह पान की दुकान पटियाला चौक के बिल्कुल सामने है जहां पर हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। चोरों द्वारा अलग ही अंदाज में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया क्योंकि चोरों ने दुकान को लगे ताले नहीं तोड़े और दुकान के शटर को बीच में से ही काट डाला। दुकान के मालिक रमेश ने बताया के उसकी दुकान में से करीब 4500 रुपए नगद तथा ₹50000 के करीब कीमत का सामान जिसमें सिगरेट, बीड़ी तथा अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकान मालिक के अनुसार उसे सुबह करीब 8:00 बजे इस चोरी की घटना का पता चला तो उसने 9:00 बजे जीरकपुर पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने मौके पर आकर अपनी जांच शुरू कर दी तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य सबूत की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


