Chandigarh News|पंचकूला: समाजसेवी बॉबी सिंह ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर परिसर में सरदार सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की घटना निंदनीय है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में लगे कर्मियों के हौंसले को सलाम किया, जिनकी बदोलत सुखबीर सिंह बादल का बालबांका भी नहीं हो पाया। पंजाब के डीजीपी से बातचीत करके सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर हमला करने के षड्यंत्र की जांच होनी चाहिए। बॉबी सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा बढ़ाई जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो। उन्होंने कहा कि पहले भी पंजाब में कुछ लोगों की सुरक्षा में चूक के कारण जान चली गई, जिसमें सिद्धू मुसेवाला का नाम प्रमुख है। इसलिए पंजाब सरकार को सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह भी सुरक्षा में चूक के कारण ही मारे गए थे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


