Chandigarh News: समाज अधिकार कल्याण पार्टी के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जश्न

0
690
Chandigarh News
Chandigarh News: राईसिटी में अपने संगठन के सफलता पूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर समाज अधिकार कल्याण पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा केक काट कर जश्न मनाया गया। समाज अधिकार कल्याण पार्टी ने नौंवें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभु बैनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव दान बहादुर, हरीश भारद्वाज, वी के शर्मा, अमन बनर्जी, राकेश शर्मा, रेखा अधिकारी, अभिषेक, विनोद चंदेल सहित जतिन व अन्य भी उपस्थित थे।
         समाज अधिकार कल्याण पार्टी के संस्थापक शंभु बैनर्जी ने बताया कि समाज के कल्याण विशेषकर गरीब व दिहाड़ीदार मजदूर परिवार के बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है।उन्होंने आगे बताया कि पार्टी आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • TAGS
  • [post_tags]