Chandigarh News: भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने चंडीगढ़ से जारी अपने बयान में कहा कि दिनांक 13 जुलाई 2025, दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे श्री अश्विनी शर्मा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 37ए, चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वे भारी संख्या में जोश और जुनून के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि जब से अश्विनी शर्मा जी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर आई है, पूरे पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जश्न मनाया जा रहा है।उभा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह भारी उत्साह पंजाब भाजपा के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा पंजाब में बेहतर प्रदर्शन करेगी ।उभा ने कहा कि झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार से लोग अब दुखी हो चुके हैं और अब इस सरकार को हटाकर भाजपा को पंजाब की सत्ता में लाने के लिए आतुर हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


