चंडीगढ़। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं पानीपत जिला के प्रभारी युद्धवीर आर्य, ज्ञान गुज्जर और कृष्ण कुटेल ने जिला प्रधान हेमराज जागलान एवं जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के उपरांत इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से स्वीकृति लेने के बाद रविवार को जिला पानीपत की कार्यकारिणी, हलका/जोन अध्यक्षों, एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की हैं। हलका अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए विजय पटवारी को समालखा (ग्रामीण), कुलदीप राठी को पानीपत (ग्रामीण) एवं लखपत रोड को इसराना (ग्रामीण), प्रवीन तोमर को पानीपत (शहरी) और लेखराज खट्टर को समालखा (शहरी) का हलका अध्यक्ष बनाया गया है। हलका पानीपत ग्रामीण के जोन अध्यक्षों में रणबीर देशवाल को सिवाह, बलबीर जागलान को बबैल, कपिल काबड़ी को काबड़ी, राजू नांदल को उग्राखेड़ी का जोन अध्यक्ष, हलका पानीपत सीटी के जोन अध्यक्षों में किशोर चावला को मॉडल टाउन, अशोक शर्मा को तहसील कैम्प, कपिल बुद्धिराजा को हुडा सेक्टर 11,12, अजय शम्बू को किशनपुरा का जोन अध्यक्ष, हलका इसराना के जोन अध्यक्षों में डा. जगबीर सिंह जागलान को इसराना, सतबीर नरवाल को मतलौडा, जसमेर सिंह को थर्मल और राज सिंह दहिया को अहर कुराना का जोन अध्यक्ष, हलका समालखा के जोन अध्यक्षों में मनजीत सिंह ढांडा को समालखा शहर, हरपाल सिंह देशवाल को समालखा ग्रामीण, विनोद कुमार सैनी को बापोली और कर्मवीर सिंह को सनौली का जोन अध्यक्ष बनाया गया है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


