State Agricultural Marketing Board Chairman Aditya Devilal: राज्य कृषि विपणन मंडल चेयरमैन आदित्य देवीलाल पहुंचे पिपली अनाज मंडी ,आढ़तियों, व्यापारियों, मजदूरो, किसानों ने किया स्वागत

0
353
राज्य कृषि विपणन मंडल चेयरमैन आदित्य देवीलाल पहुंचे पिपली अनाज मंडी
राज्य कृषि विपणन मंडल चेयरमैन आदित्य देवीलाल पहुंचे पिपली अनाज मंडी

Aaj Samaj (आज समाज), State Agricultural Marketing Board Chairman Aditya Devilal, इशिका ठाकुर, कुरूक्षेत्र, :
हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल चेयरमैन आदित्य देवीलाल पिपली अनाज मंडी पन्हूचे जहां आढ़तियों, व्यापारियों, मजदूरो, किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

गेंहू खरीद, उठान और व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं आदित्य देवीलाल

इस मौके पर आदित्य देवीलाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नियुक्ति के बाद से ही वे पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मंडियों में जाकर गेंहू खरीद, उठान और व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज कुरुक्षेत्र जिले में नो जगहों पर उनके कार्यक्रम हैं। आदित्य देवीलाल ने पिपली मंडी के आढ़तियों, व्यापारियों किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

नव नियुक्त चेयरमैन आदित्य देवीलाल का गर्मजोशी से किया स्वागत

चेयरमैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की नियत और नीति में कोई अंतर नही सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी, आढ़ती के संबंध को और मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करता है जबकि सीएम मनोहर लाल और सरकार अपना काम ईमानदारी से कर रही है। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन पिपली मंडी ने चेयरमैन आदित्य देवीलाल, लाडवा पूर्व विधायक और पिपली मंडी पूर्व प्रधान डॉ. पवन सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवम पूर्व पिपली मंडी प्रधान जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने आढ़ती व्यापारियों, किसानों को संबोधित किया और नव नियुक्त चेयरमैन आदित्य देवीलाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कैथल मंडी में हुए गेहूं घोटाले में शामिल और जिम्मेदार लोगो के विरुद्ध होगी कार्यवाही। मीडिया के एक सवाल के जबाब में आदित्य देवीलाल ने कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार कतई सहन नही होगा। उन्होंने कहा कि कैथल में गेंहू को लेकर जो गड़बड़ हुई है उसकी जांच होगी और दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।

पिपली मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी, यहां की हर समस्या का होगा समाधान
नव नियुक्त मार्किटिंग एवं मंडी बोर्ड प्रधान ने आढ़तियों, किसानों की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देवीलाल का वंशज हूं किसान का दर्द जानता हूं। उन्होंने कहा कि पिपली मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी होने के साथ साथ 12 महीने चलने वाली मंडी है, यहां की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।

आदित्य देवीलाल को जिम्मेदारी देकर सरकार ने बढाया कमेरे, किसान का मान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने कहा कि जन नायक चौधरी देवीलाल के पौत्र आदित्य देवीलाल को अहम जिम्मेदारी देकर सीएम मनोहर लाल ने किसान, कमेरे वर्ग का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा के आदित्य देविलाल जमीन से जुड़े हैं, रूबल के नेतृत्व में किसानों ने पिपली मंडी की समस्याओं को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें : Leg Pain Relief Home Remedies : क्या रात में आपके भी होता हैं पैरों में तेज दर्द? तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें :Minister of State Sandeep Singh : खराब मौसम को देखते हुए मंडियों में गेहूं उठान कार्य में तेजी लाए अधिकारी:संदीप

यह भी पढ़ें : खुराना रोड पर खुले दर्जनों शराब के अवैध खुर्दों से महिलाएं तथा स्कूली छात्राएं  हो रही परेशान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE