State President Naib Saini : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बदली देश व प्रदेश की तकदीर व तह्यवीर 

0
113
स्वागत सम्मान समारोह
स्वागत सम्मान समारोह
  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का बीजेपी कार्यालय कपिल कमल में हुआ स्वागत सम्मान समारोह

Aaj Samaj (आज समाज), State President Naib Saini , मनोज वर्मा,  कैथल:

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब के कल्याण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में ऑनलाईन व्यवस्था से दफ्तर, दस्तावेजों तथा दरखास्तों से लोगों को मुक्ति दिलाई गई है, अब उन्हें घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में निरंतर इसी तरह संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एक समान मान-सम्मान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की बदौलत व मेहनत से केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।

सैनी बीजेपी कार्यालय कपिल कमल में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह में पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने प्रदेशाध्यक्ष को शॉल, स्मृति चिन्ह, फूल मालाएं आदि देकर सम्मानित किया। इस समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला प्रभारी वेद फुला, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग आदि पदाधिकारीगण व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य शीर्ष नेताओं ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जाएगा। आमजन व कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे मुहैया रहा जाएगा और संगठन की निरंतर मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। कैथल की सरदारी ने जो पगड़ी दी है, उसका मान-सम्मान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार व भय का माहौल पैदा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में प्रदेश की धरा से भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है। जो भय विपक्ष द्वारा पैदा किया गया था, उसे समाप्त कर भय मुक्त माहौल देश व प्रदेश वासियों को दिया गया है। सरकार अभिनंदन को वापिस लाई, आज देश सुरक्षित और मजबूत बना है। विश्व पटल पर भारत का मान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण बढ़ा है। समूचा विश्व भारत को अब मान-सम्मान की दृष्टि से देखता है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी आज संकल्प लेंगे कि प्रदेश में लोकसभा की 10 की 10 सीटों को नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता पूरी तरह से मजबूत है। उन्होंने कहा कि सांसद की मोहर आप सबकी जेब में है। डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गति को और अधिक बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो-जो जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन के हित के लिए लागू की गई है, उन सबके बारे में कार्यकर्ता आमजन को निरंतर जागरूक करते रहे, ताकि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और जो हमारा भाईचारा है, उसे निरंतर मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेश को नए शिखर पर लेकर जाएंगे।

प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी हैं, संगठन को समर्पित और सरल स्वभाव के हैं धनी :- राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी संगठन को समर्पित और सरल स्वभाव के धनी है। जिला के सभी कार्यकर्ताओं को निजी तौर पर जानते हैं। हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बडे राजनीतिक संगठन का हिस्सा हैं और हमारे संगठन को भी गर्व है कि आप जैसे कर्मठ और जिम्मेदार कार्यकर्ता संगठन के विचार को आगे बढ़ाने में दिनरात एक करते हैं। कार्यकर्ता इस महान संगठन की रीढ़ है और संगठन की शक्ति को बढ़ाना हम सबका परम कर्तव्य है। प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में निरंतर संगठन को इसी प्रकार मजबूती प्रदान करते हुए तीसरी बार भी डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जो मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी संगठन ने ही आगे बढ़ाते हुए सरकार के माध्यम से आमजन की सेवा करने का अवसर दिया है। यही इस संगठन की खूबसूरती है। प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को जब भी संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के साथ उसे सफलता के साथ निभाने का काम किया है। जो कार्यकर्ता सही दिशा में काम करता है, उसे कोई न कोई आंख देख रही होती है। इसके मजबूत उदाहरण के तौर पर आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष हमारे बीच में हैं।

देश व प्रदेश में विकासात्मक दृष्टि से आधारभूत संरचनाओं का किया गया है निर्माण :- विधायक लीला राम

विधायक लीला राम ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा देश व प्रदेश में विकासात्मक दृष्टि से आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया गया है। जो मार्ग हम विदेशों में देखते थे और किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि इस तरह का तंत्र हमारे देश में विकसित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया और देश वासियों को अनेकों मार्ग दिए हैं। इसी प्रकार प्रदेश सरकार भी नए-नए राज्य मार्गों का निर्माण कर रही है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश व देश में फिर से बीजेपी सरकार बनेगी और विकास की गति और भी अधिक तेज होगी।

प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठन में आएगी और अधिक मजबूती :- बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर

बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि इनके कुशल नेतृत्व में संगठन में और अधिक मजबूती आएगी। हम सभी को यकीन ही नहीं, पूरा विश्वास है कि जो जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर इन्हें मिली है, उसे शत-प्रतिशत खरा उतरते हुए पूरा करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। शीर्ष नेतृत्व में बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है। प्रत्येक कार्यकर्ता इसी प्रकार मेहनत करते हुए काम करेगा और 10 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोदी में डालेगा। प्रदेशाध्यक्ष हमारे सांसद भी है, जो निरंतर कैथल आते रहते हैं। हम सबके लिए खुशी की बात यह भी है कि प्रदेशाध्यक्ष हर व्यक्ति से निजी तौर पर परिचित है।  उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को कहा कि अब पूरे हरियाणा में आपका व्यस्त कार्यक्रम रहेंगे। परंतू कैथल में पहले की तरह आप निरंतर आते रहे, ताकि हम सबको आपका मार्ग दर्शन मिलता रहे।

बीजेपी पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी मिलती है बड़ी जिम्मेदारी :- जिला प्रभारी वेद फुला

जिला प्रभारी वेद फुला ने कहा कि बीजेपी पार्टी की नीति है कि समय-समय पर संगठनात्मक परिवर्तन होता है। इस पार्टी में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी मिलती है। प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजन के कल्याणार्थ नित नई योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी इससे पहले भी विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कुशल सेवाएं पार्टी को देते रहे हैं। उसी मेहनत का परिणाम है कि आज उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

यह रहे मौजूद

प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत सम्मान समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला प्रभारी वेद फुला, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, सुरेश संधु, रामपाल राणा, सुरेश गर्ग, राव सुरेंद्र सिंह, रविभूषण गर्ग, मुनीष कठवाड़, अरूण सर्राफ, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, जसवंत पठानिया, ओमपाल, मीडिया सह प्रभारी भीम सैन अग्रवाल, बलविंद्र, आदित्य भारद्वाज, प्रवीण प्रजापति, विरेंद्र बत्तरा, सुरेश राविश, ज्योति सैनी, अनिता चौधरी, प्रवीण सरदाना, कर्ण बेदी, डॉ. ओमता राम, देवीदयाल बरसाना, कर्मबीर कौल, हरपाल शर्मा, नरेश मित्तल, कुशपाल सैन, विनोद सांघन, धीरेंद्र क्योडक़, कृष्ण पिलनी सहित अन्य पदाधिकारीगण व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रह्वहे।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2023 : इन राशि वालो का मन रहेगा अशान्त, बाकी जाने अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें : Road Accident On Chandigarh-Hisar National Highway : हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे की वजह से हुआ भीषण सडक़ हादसा

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal : करनाल पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

SHARE