State Budget Welfare: स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ अंत्योदय पर केंद्रित होगा प्रदेश का बजट कल्याण

0
421

इशिका ठाकुर, घरौंडाः

State Budget Welfare: क्षेत्र के विधायक तथा हैफेड के पूर्व चेयरमैन हरविंदर कल्याण ने कहा है कि आने वाला बजट समाज के सभी वर्गों के साथ साथ अंत्योदय करने वाला होगा। बजट पर स्वास्थ्य और शिक्षा पर सबसे अधिक ,खर्च किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस प्रदेश के वित्त मंत्री भी हैं। वह तीन साल से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाने पर ध्यान दे रहे है । उनका बजट किसानों मजदूरों गरीब व्यक्ति के साथ प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने वाला होगा। ऐसा उन्हें विश्वास हैं। वह आज अपने निवास पर बात चीत कर रहे थे।

Read Also:Person Dies Due to Drowning: जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत

पत्रकारों को अधिक जवाबदेह और उनका जीवन स्तर उठाने के प्रति सरकार कृत संकल्पित State Budget Welfare

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मीडिया को समाज के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने के लिए पॉलिसी पर बिचार कर रही हैं। पत्रकारों का जीवन स्तर उठाने के प्रति सरकार वचनबद्ध हैं। प्रदेश सरकार ने देश में पहली बार पत्रकारों को पेंशन और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं दी।

पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का बौद्धिक स्तर उठाने के साथ उनके समाज के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने के लिए जो मीडिया पॉलिसी का प्रारूप उनके दिया हैं। उस पर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भी इसके पक्षधर हैं कि पत्रकारों की गरिमा बढ़ाने के लिए काम किया जाना चाहिए।

Read Also: Congress Leader Ramesh Saini: कॉग्रेस नेता रमेश सैनी के भाई का निधन

आई एम सी के प्रतिनिधि मंडल ने  मीडिया पॉलिसी का ड्राफ्ट श्री कल्याण को सौंपा State Budget Welfare

State Budget Welfare

उन्होंने कहा कि देश की दूसरी एनसीसी अकादमी का 70 प्रतिशत काम पूरा हीे गया हैं। मुख्यमंत्री के कारण घरौंडा के कुटैल गांव में पंडित दीन दयाल मेडिकल यूनिवर्सिटी का काम तेजी से पूर्णता की तरफ अग्रसर हैं। यमुना वाइपास मार्ग यूनिवर्सिटी से होकर निकलेगा।

उन्होंने कहा कि घरौंडा में दो पीएचसी सोलह साल में नहीं बन पाई। हमने सात सालों में पांच पीएचसी बना कर दे दीं। उन्होंने कहा कि करनाल जिले को मुख्यमंत्री विकास का मॉडल बनाना चाहते हैं। उस पर तेजी से काम हो रहा हैं।

Read Also: Checking of Satrang Room of EVM Machines: मुख्य चुनाव कमिशनर ने की ईवीएम मशीनो के सटरांग रूम की जांच

मुख्यमंत्री ने दी घरौंडा को सौगात State Budget Welfare

मुख्यमंत्री ने घरौंडा कस्बे को सबसे ज्यादा सौगात दी हैं।  वह भी रात दिन लोगों के लिए काम पर लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री सभी विकास कार्यों का फालोअप करते है। उस पर निगाह के लिए अलग अलग स्तर पर मानीटर कमेटियां हैं। मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के विकास पर खुद निगाह रखते हैं।

उन्होंने कहा कि विरोध करना आसान है लेकिन प्रदेश को मनोहर लाल ज्सा मुख्यमंत्री न तो मिला है और न ही मिलेगा। उन्होंने मैडीकल कालेज में बांड और फीस बढ़ाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री खुले चिारों के हैं। समाज हित में वह काम करते है।

 जरूरत के अनुसार हो रहा परिवर्तन State Budget Welfare

यदि उन्हें लगता है कि किसी योजना में सुधार की जरूरत है तो वह उसमें परिवर्तन करते। वह मुख्यमंत्री से मिल कर इस मुद्दे पर चर्चा कर मेडिकल स्टूडेंट को अधिक राहत दिलाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया पॉलिसी का ड्राफ्ट दिया। उन्होंने कहा कि इस पर वह जरूर चर्चा करेंगे।

इस अवसर पर उन्हें बताया गया कि पत्रकारों को समाज के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने के साथ पत्रकारिता के स्तर को उठाने के लिए मीडिया पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया हैं। इसके सभी 90 विधायकों और मुख्यमंत्री के साथ सभी सासंदों का दिया जाएगा। इस अवसर पर आईएमसी के जोनल संयोजक शैंलेद्र जैन, जिला प्रधान अनीता सिंह, राकेश शर्मा, गुरदेव सिंह गिल के साथ, इशिका ठाकुर अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Read Also :  खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं : प्रो. राजबीर सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE