सहारनपुर : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी आवास का किया घेराव

0
341
दीपांशु शर्मा ,सहारनपुर :
कुछ दिन पहले एक महिला की छत से गिरकर हुई थी मौत परिजनों ने लगाया था दहेज नहीं मिल पाने के कारण हत्या करने का आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी आवास का घेराव किया।
सहारनपुर में महिला की हत्या के बाद दहेज के लोभी ससुराल पक्ष लोगों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक महिला के परिजनों ने सहारनपुर एसएसपी आवास का घेराव किया ।आपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व एक महिला की छत से नीचे गिरने का मामला सामने आया था। जिसमे परिजनों ने महिला के पति सहित तीन लोगों पर दहेज की मांग पूरी नही होने पर हत्या कर छत से नीचे गिरकर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसमे आज तक गिरफ्तारी ना होने पर मृतक महिला के गुस्साए परिजनों ने सहारनपुर एसएसपी आवास का घेराव कर नारेबाजी कर गिरफ्तारी की मांग की है । परिजनों का पुलिस प्रशासन पर आरोप है ।  कि मृतक महिला के ससुराल पक्ष को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
SHARE