सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को फैलाएं: सीएम

0
344
All the officers of the district executive
All the officers of the district executive

करनाल, प्रवीण वालिया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार में कार्यकतार्ओं की अनदेखी न पहले थी, न आगे रहेगी, किसी भी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकतार्ओं का अहम योगदान होता है। भारतीय जनता पार्टी में भी राष्ट्रीय स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकतार्ओं का अहम योगदान है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वह जनता के बीच में जाकर सरकार की ओर से की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। सीएम शनिवार को रेलवे रोड स्थित प्रेम प्लाजा में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकतार्ओं से सीधा संवाद किया। करीब 17 कार्यकतार्ओं ने सीएम से बातचीत की। उन्होंने सरकार व कार्यकतार्ओं के बीच की जानकारी दी। कईं कार्यकतार्ओं ने संगठन की मजबूती के लिए भी अपने सुझाव रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के हर व्यक्ति का ध्यान रखा जा रहा है, पहली सरकारों की तरह जाति, धर्म के नाम पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। हर हरियाणवी हमारा है, उसकी उन्नति करना हमारा धर्म है, अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य किया जा रहा है। गरीब को उसका हक मिले इसके लिए परिवार पहचान पत्र के तहत जिसकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उसे बीपीएल मान लिया गया है। पहले चरण में जिस परिवार की 50 हजार रुपये तक वार्षिक आय है उनका चयन किया गया है। ऐसे 30 हजार परिवारों को शीघ्र ही आर्थिक लाभ पहुंचाया जाएगा और यह जानकारी ली जाएगी कि इस परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या सहयोग किया जा सकता है। इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि प्रदेश में पिछले सात महीने से किसानों के नाम पर आंदोलन चलाया जा रहा है। सभी किसान हमारे साथी हैं, किसान नाम पवित्रता का है।

हमने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपनी सीमा में रहकर ही विरोध प्रदर्शन करें, हिंसात्मक प्रदर्शन को कोई मंजूर नहीं करेगा और नेताओं ने इस बात को माना भी था कि वह शांतिपूर्ण अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। लोग राजनीत से प्रेरित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी सरकार ने किसानों से प्यार किया है और प्यार करते रहेंगे जबकि दूसरी सरकारों ने किसानों के साथ कईं बार गोलियां चलाई है, हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नीतियों का प्रचार करें और लोगों के बीच में जाकर सरकार की गतिविधियों के बारे में बताएं और लोगों को संतुष्ट करें। भाजपा प्रदेश महामंत्री वेद पाल ने मोदी व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने हैं तभी से हरियाणा के कुछ राजनीतिक परिवार और उनसे जुड़े लोगों को सरकार की लोकप्रियता हजम नही हो रही इसलिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ओछी टिप्पणियों को कर रहे हैं।

यह रहे उपस्थित

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, ग्रंथ अकादमी के चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के कोर्डिनेटर रणदीप गनगस, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद व अशोक सुखीजा, पूर्व विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गोरसी, मीडिया कोर्डिनेटर हरपाल कलामपुरा, रजनी चुघ, अमरनाथ सौदा, रजनी परोचा, प्रवीण लाठर सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

SHARE