WPL 2023 का आगाज, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा पहला मैच, ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन चोटिल, ये खिलाड़ी होंगी टीम में शामिल

0
331
WPL 2023 1st Match

आज समाज डिजिटल, WPL 2023 1st Match : महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र की शुरुआत आज 4 मार्च से होने वाली है। हजारों लोगों को इस टूर्नामेंट का इंतजार था। आज टूर्नामेंट के पहले दिन मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में पहला मैचा खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात जायंट्स को एक तगड़ा झटका लगा है। चोटिल होने की वजह से अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन WPL 2023 से बाहर हो गई हैं। हालांकि गुजरात फ्रेंचाइजी ने डिएंड्रा डॉटिन की जगह ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन ऑलराउंडर किम गर्थ को अपने खेमे में शामिल किया है। बता दें, किम गर्थ ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थी। WPL 2023 ऑक्शन में किम गर्थ अनसोल्ड गई थी।

गुजरात जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि की कि किम गर्थ उनकी टीम से जुड़ने जा रही है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘एक और शेरनी हमारी टीम में शामिल हो गई है @kimgarth।’

मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा WPL 2023 का पहला मुकाबला
बता दें, किम गर्थ गुजरात जायंट्स की टीम से खेलने वाली पांचवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है। गुजरात फ्रेंचाइजी की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी कर रही हैं।

किम ने 14 साल की उम्र में आयरलैंड के लिए अपना डेब्यू किया था जो उनका जन्म स्थान है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पिछले साल भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में किया था। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2023 का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।

ये रही गुजरात जायंट्स की टीम

एश्ले गार्डनर, डायलान हेमलता, स्नेह राणा, बेथ मूनी , मानसी जोशी शबनम शकील, एनाबेल सदरलैंड, सोफी डंकली, हरलीन देओल, किम गर्थ, मोनिका पटेल,तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा,हर्ले गाला, एस मेघना,जॉर्जिया वारेहम , अश्विनी कुमारी, पारूनिका सिसोदिया।

ये भी पढ़ें : Ind Vs Aus Indore Test : तीसरे टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक हार, आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

ये भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका की टीम 116 पर ऑलआउट, वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए 246 रन

ये भी पढ़ें : तीसरे टेस्ट मैच से पहले ग्रेग चैपल ने लगाई आस्ट्रेलिया की टीम को लताड़, कह डाला इतना सब कुछ

ये भी पढ़ें : Sa Vs Wi 1st Test Match Update : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 87 रन से हराया

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE