Justin Greaves Creates History: पाकिस्तान की बल्लेबाजी अकेले की तहस-नहस, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास

0
139
Justin Greaves
जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में खेल एक दम से पलट गया. मेजबान टीम के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने ऐसा गजब खेल दिखाया कि इतिहास के पन्ने में उनका नाम दर्ज हो गया. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की जो पहले कभी देखने को नहीं मिली. ग्रीव्स लगातार पांच मेडन ओवरों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए.

ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया. उन्होंने 11 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट लिए. यह उनके टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी है. इस प्रदर्शन के साथ ग्रीव्स ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. ब्रॉड ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार विकेट मेडन ओवर फेंके थे, जबकि ग्रीव्स ने इसे बढ़ाकर पांच कर दिया.


ग्रीव्स की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत मजबूत स्थिति में दिख रही पाकिस्तान की टीम अचानक ही घुटनों पर आ गई. एक समय टीम ने 244 रन के स्कोर पर सिर्फ 3 विकेट गंवाए थे. कप्तान शान मसूद शतक लगाकर बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रहे थे. ग्रीव्स ने पहले मसूद को आउट किया और फिर पाकिस्तान के मिडिल आर्डर और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने आमेर जमाल, अली उस्मान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अब्बास समेत पांच बल्लेबाजों को लगातार पांच मेडन ओवरों में अपना शिकार बनाया. ग्रीव्स की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 282 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही वेस्टइंडीज को पहली पारी में 29 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई.

वेस्टइंडीज की पहली पारी

पहली पारी में मेजबान वेस्टइंडीज ने शाई होप के 93 और कवेम हॉज के 84 रन की पारी के दम पर 311 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके अलावा कोई भी बैटर 30 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया. पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्म अली ने 4 विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद अब्बास ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

  • TAGS
  • [post_tags]