5 दशक पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, वैभव सूर्यवंशी ने फिर से मचाई तबाही, बल्ले से निकले आग के गोले

0
128
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में पहली पारी में धुंआधा पारी खेल डाली. सेमीफाइनल में खेलते हुए इस 15 साल के बैटर ने फिफ्टी ठोक नया कीर्तिमान स्थापित किया. बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक पूरा किया और 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे मुकाबले में गजब की पारी खेली. 266 रन पर विरोधी टीम के समेटने के बाद पारी की शुरुआत करने उतरे इस बैटर ने धमाकेदार शुरुआत की. ईस्ट जोन के लिए उन्होंने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ मिलकर टीम को 161 रन की धमाकेदार शुरुआत दिलाई. शतक के करीब पहुंचकर वो अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो 5 दशक पहले बना था. वैभव ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 42 गेंद का सामना किया. 15 साल और 175 दिन की उम्र में बीसीसीआई की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में फिफ्टी ठोक नया रिकॉर्ड बनाया. ऐसा करने वाले दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए.

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में ईशान की जगह संभाली कप्तानी

वैभव सूर्यवंसी ने लक्ष्मण सिंह के नाम रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी जमाने का कारनामा अंजाम दिया था.

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के अर्धशतकवीर
वैभव सूर्यवंशी: 15 साल 175 दिन
लक्ष्मण सिंह (1969): 16 साल 23 दिन
पीयूष चावला (2025): 16 साल 307 दिन


सबसे कमाल की बात यह है कि इस मैच में वो इससे पहले एक और भी कारनामा कर चुके हैं. महज 15 साल की उम्र में सीनियर टीम की कमान संभाला. मैच के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट और उनको बाहर जाना पड़ा. ऐसे में वैभव ने बतौर स्टैंड इन कप्तान टीम की कमान संभाली. इस दौरान एक सफल DRS रिव्यू भी लिया.

  • TAGS
  • [post_tags]