Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रचा इतिहास

0
70
वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी जिस किसी भी टूर्नामेंट में खेलने उतरें वहां इतिहास रच देते हैं. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने हुए नया कारनामा कर दिखाया. वैभव ने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में कप्तानी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

वैभव ने शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी नया कारनामा अंजाम दिया. एलीट ग्रुप-बी के पहले मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार की तरफ से कप्तानी करने के लिए मैदान पर कदम रखते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान

खिलाड़ी देश टीम उम्र किसके खिलाफ मैदान तारीख
वैभव सूर्यवंशी भारत बिहार 15 साल, 232 दिन सौराष्ट्र इंदौर 14 नवंबर 2026
जैक वुकुसिक क्रोएशिया क्रोएशिया 17 साल, 311 दिन साइप्रस जगरैब 7 अगस्त 2025
तैमूर अली पाकिस्तान क्वेटा बियर्स 17 साल, 358 दिन फैसलाबाद वॉल्व्स लाहौर 25 मई 2009
लक्ष्य बकरानिया तंजानिया तंजानिया 18 साल, 5 दिन केन्या हरारे 4 अक्टूबर 2025
नोमान अमजद फ्रांस फ्रांस 18 साल, 24 दिन चेक गणराज्य केरावा 24 जुलाई 2022
जॉर्ज वैन हीर्डन दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 18 साल, 27 दिन ईस्टर्न्स ब्लूमफोन्टेन 8 अक्टूबर 2021
महिपाल लोमरोर भारत राजस्थान 18 साल, 67 दिन झारखंड कोलकाता 22 जनवरी 2018

इससे पहले पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था. उन्होंने 7 अगस्त 2025 को जगरैब में साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में पहली बार टी20 टीम की कप्तानी की थी.

पुरुष टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम उम्र किसके खिलाफ मैदान तारीख
वैभव सूर्यवंशी बिहार 15 साल, 232 दिन सौराष्ट्र इंदौर 14 नवंबर 2026
महिपाल लोमरोर राजस्थान 18 साल, 67 दिन झारखंड कोलकाता 22 जनवरी 2018
रियान पराग असम 19 साल, 67 दिन बंगाल कोलकाता 16 जनवरी 2021
रोहित मोटवानी महाराष्ट्र 19 साल, 90 दिन मध्य प्रदेश इंदौर 13 मार्च 2010
निखिल पराडकर महाराष्ट्र 19 साल, 195 दिन बड़ौदा मुंबई (WS) 7 अप्रैल 2007
अहमद इमरान केरल 19 साल, 200 दिन असम लखनऊ 8 दिसंबर 2025
सौरभ तिवारी झारखंड 19 साल, 294 दिन त्रिपुरा धनबाद 20 अक्टूबर 2009

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड पहले महिपाल लोमरोर के नाम था. लोमरोर ने 22 जनवरी 2018 को कोलकाता में झारखंड के खिलाफ राजस्थान की कप्तानी करते हुए टी20 क्रिकेट में अपना कप्तानी डेब्यू किया था. उस समय उनकी उम्र 18 साल और 67 दिन थी. वैभव सूर्यवंशी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं.

बिहार की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), अलोक कुमार, आयुष लोहारुका, अल्तमिश अशरफ (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप, मयंक कुमार, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, हिमांशु सिंह और मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

सौराष्ट्र की प्लेइंग-11: विश्वराज जडेजा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, रुचित अहीर, सम्मार गज्जर, हरवंश पंगालिया, चेतन सकारिया, पार्थ भुट, जयदेव उनादकट (कप्तान), सिद्धांत राणा और क्रेन्स फुलेत्रा।

  • TAGS
  • [post_tags]