मुंह छिपाने के लायक नहीं रहे पाकिस्तानी! बनाया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारी में …

0
82
pakistan vs england test
पाकिस्तान के नाम टेस्ट में जुड़ा एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान की टीम का ऐसा हाल हो जाएगी किसी ने सोचा नहीं था. हेडिंग्ले टेस्ट मैच को महज तीन दिन में गंवाया. इस मुकाबले के दौरान उनके साथ ऐसा हुआ जिसके बाद टीम मुंह छिपाने के लायक भी नहीं रही. दोनों ही पारी में इंग्लैंड की घातक गेंदबाजों के आगे टीम के ओपनर खाता नहीं खोल पाए. इसके साथ ही टीम ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे कोई टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी. इसके साथ ही पाकिस्तान ऐसा करने वाली टेस्ट क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बन गई.पहली बार नहीं बल्कि इस टीम ने यह शर्मनाक कारनामा 7वीं बार किया है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करके पहुंची टीम का हार बेहाल हो गया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पड़ते ही बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. पहली पारी में पूरी टीम 171 रन पर सिमट गई जबकि दूसरी पारी में तो महज 135 रन ही बना पाई. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 409 रन बनाए थे. पारी और 103 रन से मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.


पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी दुनिया से छिपी नहीं है. बाबर आजम के चोटिल होने की वजह से इसका और भी बुरा हाल हो चुका है. हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के ओपनर अजान अवैस बिना खाता खोले ओली रॉबिन्सन की बॉल पर पहली ही गेंद पर LBW होकर लौटे. दूसरी पारी में इमाम-उल-हक 5 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट होकर वापस लौटे. उनको जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे जेमी स्मिथ के हाथों कैच करवाया.

7वीं बार पाकिस्तान के साथ हुआ ऐसा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब उनके ओपनर्स ने दोनों पारी में धोखा दिया हो. इससे पहले भी टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारी में ओपनर शून्य पर दोनों पारी में अपना विकेट गंवा चुके है.एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारी में लगातार बिना रन बनाए आउट होकर नया शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया. पाकिस्तान के साथ अब यह 7वीं बार हुआ है. पाकिस्तान ने 472 टेस्ट मैचों में यह अनचाहा रिकॉर्ड सात बार बनाया है. अगर हम उनके दोनों पारी में शून्य पर ओपनर के आउट होने के औसत के निकाले तो हर 68 टेस्ट में एक बार ऐसा हुआ है. कमाल की बात यह है कि इस लिस्ट में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है. पांच बार उसके साथ ऐसा हो चुका है.

पाकिस्तान के दोनों पारियों में 0 पर पहला विकेट गिरने के मामले

1979: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, पर्थ
1982: इंग्लैंड के खिलाफ, बर्मिंघम
1997: श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो (SSC)
2002: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, शारजाह
2013: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, दुबई
2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, सिडनी
2026: इंग्लैंड के खिलाफ, हेडिंग्ले

  • TAGS
  • [post_tags]