ODI World Cup 2027 Schedule: नोट कीजिए भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, कब होगा पाकिस्तान से मुकाबला

0
77
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में शेड्यूल जारी, भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से, कब होगा पाकिस्तान से मुकाबला

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. गुरुवार, 1 अक्टूबर को आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी किया. दुनिया की मौजूदा नंबर एक वनडे टीम भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. उसके साथ पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें हैं. टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला छह बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का इंतजार हर एक क्रिकेट फैन को है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2011 के बाद एक बार फिर से इस खिताब को जीतना चाहेगी. भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. भारत का ग्रुप ए में दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा. 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. दोनों टीमें इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं, ऐसे में इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी.


आईसीसी ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक भारत अपना तीसरा ग्रुप मैच 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा. 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन में क्वालिफायर ए से मुकाबला होना है. टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में होगा. जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट का को-होस्ट भी है. ग्रुप ए में भारत अगर टॉप तीन टीमों में रहता है, तो वह अगले दौर के लिए क्वालिफाई करेगा. अगले दौर के मुकाबले 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेले जाएंगे.


वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल केपटाउन और दूसरा त्श्वाने में होगा. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत के लिए ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मैचों में शामिल होंगे.

  • TAGS
  • [post_tags]