Maharashtra team becomes champion of Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र की टीम बनी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की चैंपियन

0
553

नई दिल्ली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन हो गया है। इन खेलों में महाराष्ट्र की टीम ने बाजी मारते हुए 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक के साथ चैंपियन बनी। महाराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी जीती।
इसके साथ ही हरियाणा ने 200 पदक (68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक) के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 122 पदक (39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 10 जनवरी को शुरू हुए इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

  • TAGS
  • [post_tags]