Virat Kohli Records: 1 सेंचुरी ठोक विराट कोहली ने तोड़े कितने वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

0
85
विराट कोहली ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को उन्होंने 139 रनों नॉट आउट पारी खेल टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई. टीम इंडिया ने 296 रनों के लक्ष्य को 41.4 ओवर में हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. स्टार बल्लेबाज विराट ने मैच के दौरान खेली धमाकेदार शतकीय पारी के दौरान एक साथ कई रिकॉर्ड बना डाले.

टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान 88 गेंद का सामना किया. इस दौरान 10 चौकों तथा 9 छक्कों की मदद से 139 रन की नॉट आउट पारी खेल डाली. कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए उन्होंने 151 रनों मैच जिताऊ साझेदारी कर डाली. गिल ने 108 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद कोहली ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

विराट कोहली ने तोड़े कई रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने सबसे तेज 15000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे बैटर बने. उससे कम पारी में इसे पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. विराट कोहली ने यह उपलब्धि 303 पारियों में हासिल की जबकि सचिन तेंदुलकर ने 376 पारियों में 15000 रन पूरे किए थे.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी देश करियर मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर भारत 1989–2012 463 18,426 200* 49 96
विराट कोहली भारत 2008–2026 315 15,080 183 55 79
कुमार संगकारा श्रीलंका 2000–2015 404 14,234 169 25 93
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 1995–2012 375 13,704 164 30 82
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 1989–2011 445 13,430 189 28 68

 

इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने अपना 55वां वनडे शतक भी पूरा किया. 74 गेंद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां वनडे शतक जमाया. इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतकों के साथ सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इतना ही नहीं अब लिस्ट-ए क्रिकेट में किंग कोहली के 60 शतक हो गए हैं. उन्होंने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक

खिलाड़ी देश करियर मैच रन शतक
सुनील गावस्कर भारत 1971–1986 38 3,144 13
विराट कोहली भारत 2009–2026 74 3,989 13
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 1998–2011 66 4,120 12
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 2005–2016 44 2,724 11
जो रूट इंग्लैंड 2014–2025 43 2,762 11

 

कोहली ने भारत में वनडे क्रिकेट में 7,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने के साथ घरेलू मैदान पर वनडे रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. नौ छक्कों की मदद से उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इस मुकाबले के साथ कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए. यह उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ 44वां वनडे था.

  • TAGS
  • [post_tags]