वेस्टइंडीज सीरीज खत्म! 4 दिन में फिर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

0
89
4 दिन बाद न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है. अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाना है. इस दौरे की शुरुआत टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी. जिसके बाद वनडे और टेस्ट मुकाबलों में भी दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. 17 अक्टूबर को यह सीरीज खत्म हुई और अगले चार दिन में फिर से टीम इंडिया मैदान पर होगी.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती सपाट भारतीय पिचों के बाद अचानक से स्विंग और सीम से तालमेल बिठाना होगा. ऐसे में सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया की तैयारियों पर सबकी नजर रहेगी. यह दौरा एक खिलाड़ी के लिए अहम होने वाला है. भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय बात टीम में वापसी की है.

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे खेले जाएंगे।

तारीख दिन मुकाबला मैदान समय (IST)
22 अक्टूबर 2026 गुरुवार पहला टी20 हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर 2026 शनिवार दूसरा टी20 हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर 2026 मंगलवार तीसरा टी20 एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन दोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार चौथा टी20 ईडन पार्क, ऑकलैंड दोपहर 12:30 बजे
1 नवंबर 2026 रविवार पांचवां टी20 सेडन पार्क, हैमिल्टन दोपहर 12:30 बजे

IND vs NZ T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 24 अक्टूबर को होगा. इसके बाद भारतीय टीम तीसरे मैच के लिए दोनों टीम वेलिंगटन पहुंचेगी. 30 तारीख को चौथा मैच ऑकलैंड में खेला जाना है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. टी20 सीरीज के सारे ही मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे.

भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला मैदान समय (भारतीय समय)
4 नवंबर 2026 बुधवार पहला वनडे ईडन पार्क, ऑकलैंड सुबह 7:30 बजे
7 नवंबर 2026 शनिवार दूसरा वनडे एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन सुबह 7:30 बजे
10 नवंबर 2026 मंगलवार तीसरा वनडे सेडन पार्क, हैमिल्टन सुबह 7:30 बजे
13 नवंबर 2026 शुक्रवार चौथा वनडे बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
15 नवंबर 2026 रविवार पांचवां वनडे बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे

वनडे सीरीज में रोहित और विराट पर रहेंगी नजरें

टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आएंगे. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को होगा. शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. इसके बाद अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा.

  • TAGS
  • [post_tags]