IND A vs PAK A: बेकार गया तिलक वर्मा का शतक! पाकिस्तान ए के हाथों भारत ए को मिली 48 रनों से करारी शिकस्त, बाकी बल्लेबाजों ने कटाई नाक

0
227

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत A का सामना पाकिस्तान A से रविवार को हुआ. 22 नवंबर को हुए मुकाबले में तिलक वर्मा की टीम को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा. ग्रुप-B के मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 314 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 265 रन पर ऑलआउट हो गई. कप्तान तिलक वर्मा का शानदार शतक और अभिषेक शर्मा की आक्रामक अर्धशतकीय पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी.

मुश्किल पिच पर 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने महज 42 गेंद में 70 रन बनाए. अपनी पारी में अभिषेक ने छह चौके और छह छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने रन गति बनाए रखने में नाकाम रहे. अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोला. तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान उनके निशाने पर रहे. अभिषेक ने इमरान के एक ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़े. अभिषेक ने केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.


दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा. टीम का टॉप आर्डर लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह से लड़खड़ा गया. वैभव के बाद आयुष बदोनी, कुमार कुशाग्र और रिंकू सिंह सस्ते में विकेट गंवा बैठे. शाहबाज नदीम ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल के निकाला.

तिलक वर्मा ने जड़ा शानदार शतक

अभिषेक के अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 149 गेंद पर 100 रन की पारी खेली. सातवें विकेट के लिए तिलक और शाहबाज अहमद के बीच 112 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. शाहबाज ने 56 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की उम्मीदें बनाए रखने की कोशिश की. तब तक जरूरी रन रेट 10 रन प्रति ओवर से ऊपर पहुंच चुका था. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और भारतीय टीम 265 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान A ने मुकाबला 48 रन से अपने नाम कर लिया.

पाकिस्तान ने बनाए 313 रन

भारत के खिलाफ तूफानी शुरुआत करने के बाद पाकिस्तान ने 313 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की. हसन नवाज ने टीम के लिए सबसे बड़ी 79 रन की पारी खेली. माज सदाकत ने 59 जबकि फरहान यूसुफ ने 56 रन बनाए. भारत के लिए हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सुयांश शेडगे और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए.

  • TAGS
  • [post_tags]