Rohit Sharma Record: संन्यास के बाद भी टी20i में रोहित शर्मा का दबदबा, आज तक नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
135
रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर आई खबर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी इस फॉर्मेट में उनका डंका बजता है. आज दुनिया भर में लोग अभिषेक शर्मा की बातें करते हैं और वैभव सूर्यवंशी के खेल की तारीफ चर्चा हो रही है लेकिन 17 के करियर में रोहित शर्मा ने जो धमाल टी20 फॉर्मेट में मचाया उसका दबदबा आज भी कायम है. फटाफट क्रिकेट में हिटमैन ने शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जो उनके संन्यास लेने के दो साल बाद भी बरकरार है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में वो संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के साथ नंबर एक पर हैं.

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी. 29 जून 2024 को उन्होंने टूर्नामेंट का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. तब से अब तक उनके संन्यास को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इस दौरान कोई भी बैटर उनके रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाया. 17 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया था. ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल ने 11 फरवरी 2024 में इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी. तब से अब तक दोनों ही इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को संयुक्त रूप से अपने नाम रखते हैं.

33 चौके, 9 छक्के, आज ही के दिन आया था Rohit Sharma का जलजला

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक

इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर दर्ज है. दोनों ही बैटर ने 5-5 सेंचुरी ठोकी है. तीन बल्लेबाज ऐसे हैं जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 4-4 शतक जमाने का रिकॉर्ड है. पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, इंग्लैंड के फिल साल्ट और ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह ने ये कारनामा अंजाम दिया है. 12 बैटर ऐसे हैं जिन्होंने 3 बार टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाया है.

‘डेड रबर’ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बरसेगा कहर! शर्मनाक डेब्यू सीरीज का कलंक मिटाने उतरेंगे

 

  • TAGS
  • [post_tags]