Ben Duckett World Record: बेन डकेट ने ध्वस्त किया विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेंदबाजी की तहस-नहस

0
133
Ben Duckett world record record
बेन डकेट ने विव रिचर्ड्स के 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला

नई दिल्ली. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दूसरा मैच हारने के बाद दमदार वापसी का इरादा लेकर उतरी थी. कप्तान शुभमन गिल टॉस हार गए और फिर मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने आकर जो तबाही मचाई उसने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और जैकब बेथल की ओपनिंग जोड़ी ने कप्तान हैरी ब्रूक के पहले बल्लेबाजी को फैसले को सही साबित किया. भारत के लिए रिकॉर्ड 192 रन की साझेदारी कर डाली. इस मैच में 141 रन की पारी खेल डकेट ने इतिहास के पन्ने में नाम दर्ज कराया.

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. डकेट ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर विवियन रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. पुरुष वनडे क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड लंबे समय तक विवियन रिचर्ड्स के नाम था. उन्होंने 1979 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 138 रन बनाए थे. बेन डकेट ने उससे बड़ा स्कोर बनाकर नया इतिहास रच दिया.

बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी

बेन डकेट ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया और आक्रामक अंदाज में रन बटोरे. उन्होंने इस मैच के दौरान 135 बॉल खेलकर 141 रन का स्कोर बनाया. अपनी पारी के दौरान 18 चौके लगाए और 1 छक्का मारा. 108 गेंद पर 15 चौके के दम पर बेन डकेट ने अपनी सेंचुरी पूरी की थी. इसके बाद तेज बल्लेबाजी करते हुए अगली 27 बॉल पर 41 रन बना डाले.

  • TAGS
  • [post_tags]
Previous articleSawan Food: सावन में क्या खाएं और क्या नहीं?
Next articleWater Crisis: देश में बढ़ रहा जल संकट, 166 बड़े जलाशयों में सिर्फ 32.38% पानी
खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।