द ग्रेट खली की मां का निधन, 15 दिन से चल रहा था इलाज

0
546
The Great Khali
The Great Khali

अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। टंडी देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत से सिरमौर में शोक की लहर है। द ग्रेट खली की मां टंडी देवी की तबीयत नासाज थी। जिसके बाद उनको लुधियाना के एक अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था। जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय टंडी देवी की हालत बिगड़ने पर खली खुद उन्हें लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे थे। मां के इलाज के दौरान खली यहीं अस्पताल में ही रहे। खली के बड़े भाई मंगल राणा ने इसकी पुष्टि की है।

SHARE