Sports Mahakumbh-2023-24 : राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन पालड़ी पनिहार में 26 को

0
109
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023

Aaj Samaj (आज समाज), Sports Mahakumbh-2023-24, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 में क्रिकेट प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है। इसमें (लड़के तथा लड़कियों) ओपन कैटेगरी व सीनियर आयु वर्ग को भी शामिल करने का निर्णय लिया है।

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 26 नंवबर को क्रिकेट खेल के (लड़के तथा लड़कियां) खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन बाबा रूपादास क्रिकेट स्टेडियम पालड़ी पनिहार महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी 26 नवंबर को बताए गए स्थान पर सुबह 9 बजे रिपोर्ट करें। सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र व दो-दो पासपोर्ट साईज की फोटो साथ लेकर आएं।

यह भी पढ़ें  : Congress Seva Dal’s Joginder Chauhan : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं: चौहान

यह भी पढ़ें  : Beti Bachao Beti Padhao अभियान “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम का आयोजन

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE