यमुनानगर : खेल उत्सव 29 अगस्त को  

0
293

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
क्रीडा भारती यमुनानगर द्वारा 29 अगस्त को हाकी के जादूगर के नाम से विश्व विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर प्रात: 10 बजे तेजली खेल परिसर में खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष एवं हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने बताया कि प्रतिवर्ष क्रीडा भारती हरियाणा द्वारा आदर्श खिलाडी मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव को खेल पखवाडा के रूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी 29 अगस्त को प्रात: 10 बजे तेजली खेल परिसर में खेल पखवाडे का उदघाटन समारोह आयोजित किया जाएगा और इसे खेल उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस उदघाटन समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल होंगे और खेल उत्सव की अध्यक्षता ओलम्पिक पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान योगेश्वर दत्त करेंगे। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से पुरस्कृत श्री योगेश्वर दत्त क्रीडा भारती हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

SHARE